Meerut Weather Update : भीषण गर्मी की चपेट में पश्चिमी यूपी, मेरठ का पारा @ 43 डिग्री

भीषण गर्मी की चपेट में पश्चिमी यूपी, मेरठ का पारा @ 43 डिग्री
UPT | मेरठ में तेज धूप और गर्मी से तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस

May 16, 2024 09:57

मौसम विभाग ने तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना व्यक्त की है। आने वाले दिनों में तापमान के साथ लू का प्रकोप...

May 16, 2024 09:57

Short Highlights
  • भीषण गर्मी के कारण बीमारियां भी बढ़ रही 
  • 17 मई से लू का प्रकोप और तेज होने का अलर्ट जारी 
  • 35 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी गर्म हवाएं
Meerut Weather : इस समय यूपी में पश्चिम से लेकर पूरब तक भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात ये हैं कि सुबह 9 बजे से ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना व्यक्त की है। आने वाले दिनों में तापमान के साथ लू का प्रकोप भी बढ़ेगा। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। भीषण गर्मी के कारण बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं।

लू चलने का भीषण दौर अब शुरू होने वाला
गर्मी के चलते लोग बुखार, दस्त, डायरिया, पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में लू चलने का भीषण दौर अब शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 17 मई से तेज लू की संभावना जताई है। आज 16 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में मेरठ का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 

18 मई से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना
कल शुकवार से मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर और शामली आदि जिलों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। 18 मई से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज गर्म हवा चलने की संभावना है। ये गर्म हवाएं पश्चिमी और पूर्वी यूपी के जिलों को प्रभावित करेंगी। ऐसे ही 19 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप का प्रकोप रहेगा। 

Also Read

बिल्डर के प्लॉटों की कर दी नीलामी, कब्जा लेने का आवंटी काट रहा चक्कर

27 Jul 2024 03:09 PM

गाजियाबाद जीडीए का कारनामा : बिल्डर के प्लॉटों की कर दी नीलामी, कब्जा लेने का आवंटी काट रहा चक्कर

पत्र में लिखा है कि उन्हें पूरी रकम ब्याज के साथ दिलाई जाए या फिर उसी क्षेत्रफल का प्लॉट इंदिरापुरम, वैशाली या कौशांबी में आवंटित किया जाए। और पढ़ें