Mirzapur News : टैक्सेशन बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न,अनिल कुमार अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव सचिव चुने गए

टैक्सेशन बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न,अनिल कुमार अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव सचिव चुने गए
UPT | बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मौजूद सदस्य

May 25, 2024 19:37

अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन मनोज कुमार अग्रवाल एवं अनिल कुमार द्वारा दाखिल किया गया। बाद में सहमति के आधार पर निर्वतमान अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल ने अपना पर्चा वापस …

May 25, 2024 19:37

Mirzapur News : मिर्जापुर टैक्सेशन बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ,वरिष्ठ अधिवक्ता नंद लाल के अनुपति प्राप्त कर चुनाव अधिकारी एडवोकेट नीरज कुमार त्यागी उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट अंकुर श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन मनोज कुमार अग्रवाल एवं अनिल कुमार द्वारा दाखिल किया गया। बाद में सहमति के आधार पर निर्वतमान अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया और अनिल कुमार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भी दो लोगों ने सुरेश चन्द्र एवं मनीष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन इस पद पर भी सुरेश चन्द्र के द्वारा पर्चा वापस लेने के कारण मनीष कुमार निर्वाचित किए गए। अन्य सभी पदों पर एक एक नामांकन पत्र आने के कारण रोहित कुमार सिंह-कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव-सचिव, गुंजन सिंह-उपसचिव, नवीन कुमार-कोषाध्यक्ष, इरशाद अहमद-सूचना मंत्री चुने गए। आय व्यय निरीक्षक के पद पर कोई भी नामांकन नहीं आने पर रितेश सिंह का मनोनयन आम सहमति से किया गया।
इसके अलावा कवल चंद्र वर्मा, राम सकल सिंह, पंकज कुमार, मनोज कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार त्यागी, हेलाल अहमद एवं सुरेश चन्द्र कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्व सम्मति से मनोनीत किए गए।

ये लोग रहे मौजूद
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विमल कौशल, मान्सी सिंह, मनोज कुमार, रीतेश कुमार, मो. सलेम, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, मनीष कुमार, शिव कुमार शुक्ल, शिवम वर्मा, प्रनय त्रिपाठी, नंदलाल सिंह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार, मनोज कुमार, शांति प्रकाश सिंह, गोविंद नारायण सिंह, सुनील कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार, संजीव श्रीवास्तव, रोहित सिंह, तबरेज अहमद, अनिल कुमार, सुरेश चन्द्र सहित विविध अधिवक्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल एवं संचालन निर्वतमान सचिव (पुनः चयनित) अमित श्रीवास्तव ने किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन होने पर सभी अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Also Read

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन

2 Jul 2024 06:48 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन

कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। दर्शन के दौरान मंदिर को पूरी तरह खाली करा दिया गया था... और पढ़ें