मिर्जापुर में सड़क हादसा : भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में छाया मातम

भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में छाया मातम
UPT | थाना राजगढ़

Aug 20, 2024 00:37

सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी 35 वर्षीय मनीषा का मायका राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव में है। बताया गया है कि रविवार की रात वह अपने पति रामबचन के साथ बाइक से अपने भाई प्रवेश यादव को रक्षा बंधन ...

Aug 20, 2024 00:37

Mirzapur News : राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में रविवार की रात सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक महिला रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

भाई के लिए राखी खरीदकर कर रही थी रोड क्रास
जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी 35 वर्षीय मनीषा का मायका राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव में है। बताया गया है कि रविवार की रात वह अपने पति रामबचन के साथ बाइक से अपने भाई प्रवेश यादव को रक्षा बंधन पर राखी बांधने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ददरा बाजार में रुककर बहन मनीषा अपने भाई के लिए राखी, मिठाई खरीदने के बाद सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मनीषा को तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीषा सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गई। मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मनीषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ शशिकांत जैसल ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर बताई।

उपचार के दौरान हुई महिला की मौत
जिसके बाद परिजन आनन-फानन में मनीषा को मंडलीय अस्पताल ले गए। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मनीषा की रविवार देर रात मौत हो गई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि ददरा बाजार में रविवार की रात बाइक की टक्कर से घायल मनीषा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें