मिर्जापुर न्यूज : चेयरमैन ने किया मुरादाबाद के मेयर का स्वागत, कराए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

चेयरमैन ने किया मुरादाबाद के मेयर का स्वागत, कराए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
UPT | स्वागत करते हुए

May 16, 2024 19:05

विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल का मिर्जापुर चेयरमैन श्यामसुंदर केशरी ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर...

May 16, 2024 19:05

Mirzapur News (Santosh Gupta) : विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल का मिर्जापुर चेयरमैन श्यामसुंदर केशरी ने माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मेयर विनोद अग्रवाल के साथ साथ चलकर उन्हें मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कराया।

योगी और नरेन्द्र मोदी की जोड़ी को करते है सभी पंसद
मुरादाबाद के चेयरमैंन विनोद अग्रवाल ने माता विंध्यवासिनी कॉरीडोर को देखा और निहाल हो गए। इस दौरान विनोद अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ और नरेन्द्र मोदी की जोड़ी को प्रदेश और देश की जनता बेहद पसंद करती है। प्रदेश में योगी और केंद्र में नरेन्द्र मोदी का कार्य करने का स्टाइल ही बिलकुल अलग है। देश की जनता योगी और नरेन्द्र मोदी की इस जोड़ी को भारत के राजनैतिक जीवन का अदभुद और निराली जोड़ी मानती है। जिन्होंने भारत को आर्थिक सामाजिक और धार्मिक रूप से बहुत मजबूत किया है।

Also Read

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

17 Oct 2024 09:51 PM

सोनभद्र सोनभद्र में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में गुरुवार की देर- शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। और पढ़ें