Mirzapur News : भक्तों ने अनंत रक्षा सूत्र बांधकर मनाया अनंत चतुर्दशी का पर्व, जानें क्या है खास

भक्तों ने अनंत रक्षा सूत्र बांधकर मनाया अनंत चतुर्दशी का पर्व, जानें क्या है खास
UPT | दाहिने हाथों में अनंत बांधवाते पुरुष।

Sep 18, 2024 01:19

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बरिया घाट स्थित भगवान अनंत जी का भक्तों ने श्रद्धा के साथ दर्शन पूजन किया। अनंत चतुर्दशी पर भक्तों ने अपनी दाएं हाथ पर...

Sep 18, 2024 01:19

Mirzapur News : अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बरिया घाट स्थित भगवान अनंत जी का भक्तों ने श्रद्धा के साथ दर्शन पूजन किया। अनंत चतुर्दशी पर भक्तों ने अपनी दाएं हाथ पर 14 गांठ वाली रक्षा सूत्र बांधा और व्रत पूजन किया, अनंत रक्षा सूत्र महिलाएं अपने बाएं हाथ और पुरुष वर्ग अनंत को दाहिने हाथों में बंधाया करते हैं। 



कहा जाता है कि भादो शुक्ल पक्ष की चौदस के दिन या अनंत चतुर्दशी पूजा भक्ति करते हैं। माना जाता है कि अनंत देवता की पूजा करने पर भक्तों को सुख संपत्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ मिलता है जो भी भक्त भगवान अनंत की पूजा करता है उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। अनंत चतुर्दशी की अवसर पर भक्त अपने हाथ के भुजा पर अनंत रक्षा सूत्र बांधकर व्रत रखते है।

भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर मनाया पर्व
अनंत रक्षा सूत्र में 14 गांठ होती है, 14 दूब का पत्ता, 14 चावल के दाने सहित यह पूजन चौदस के दिन किया जाता है। यह पूजन गंगा के किनारे जल के पास अथवा मंदिर में ब्राह्मण के द्वारा पूजन किया जाता है जिससे भक्तों को हर प्रकार का सुख संपत्ति आनंद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भगवान अनंत प्रदान करते हैं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया।

Also Read

गंगा के कटान ने डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान ने डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें