भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन मिर्जापुर के लालडिग्गी स्थित आशीर्वाद लान में किया गया...
संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का हुआ शुभारंभ : भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित, कांग्रेस पर बाबा साहेब के योगदान को नकारने का लगाया आरोप
Jan 11, 2025 18:50
Jan 11, 2025 18:50
कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया है, जिसके फलस्वरूप 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के योगदान को नकारने का आरोप लगाया।
अनुच्छेद 370 का विरोध करने का किया उल्लेख
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा अनुच्छेद 370 का विरोध करने का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनकी बातों की अवहेलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लिए काम कर रही है और उनकी योजनाओं का लाभ इन्हीं वर्गों को मिल रहा है।
कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यशाला में नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कांग्रेस द्वारा अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग को संविधान और बाबा साहेब के मूल्यों का अपमान बताया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कार्यशाला का संचालन किया और नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यशाला में कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read
21 Jan 2025 09:02 PM
चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित सलखन में मंगलवार की शाम सात करीब 7: 30 बजे बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार और अनियंत्रित टेलर वाहन... और पढ़ें