मिर्जापुर में प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की अवैध कटाई : वन विभाग ने की कार्रवाई, सेक्शन इंचार्ज घटना से अनजान

वन विभाग ने की कार्रवाई, सेक्शन इंचार्ज घटना से अनजान
UPT | प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की अवैध कटाई

Aug 03, 2024 19:49

हलिया वन क्षेत्र के भटवारी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लकड़ी माफिया द्वारा प्रतिबंधित प्रजाति नीम के तीन विशालकाय पेड़ों को मशीन से काटकर गिरा दिया गया...

Aug 03, 2024 19:49

Mirzapur News : हलिया वन क्षेत्र के भटवारी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लकड़ी माफिया द्वारा प्रतिबंधित प्रजाति नीम के तीन विशालकाय पेड़ों को मशीन से काटकर गिरा दिया गया। आरोपी की पहचान वाराणसी के नोनौरा निवासी शिव जगत सिंह के रूप में हुई है। पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी को छोटे टुकड़ों में बांटकर सड़क किनारे रख दिया गया।

घटना से अनजान अधिकारी
घटनास्थल से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित वन चौकी के अधिकारी-सेक्शन इंचार्ज डिप्टी रेंजर सीपी त्रिपाठी और बीट प्रभारी अरविंद कुमार इस घटना से अनजान होने का दावा करते रहे। जब प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर वन्य जीव प्रभाग, तापस मिहीर को इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके आने की खबर सुनते ही वन विभाग के अधिकारी केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी ने की पुष्टि
प्रभागीय वनाधिकारी ने मौके का गहन निरीक्षण किया और लकड़ी माफिया को दोषी मानते हुए वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सेक्शन इंचार्ज और बीट प्रभारी को फटकार लगाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी शिव जगत सिंह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें