Mirzapur News : लाखों में राजस्व का चूना लगाने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

लाखों में राजस्व का चूना लगाने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 31, 2024 00:00

वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मिली भगत से लाखों का चूना राजस्व को लगाया गया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पीसीसी एफ व चीफ के द्वारा जांच कमेटी...

Jul 31, 2024 00:00

Mirzapur News : वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में वर्षों पहले बाणसागर नहर का निर्माण कराया गया था। बाणसागर नहर निर्माण के दौरान निकाले गए पत्थरों को बाणसागर नहर के किनारे जगह-जगह डंप कर रखा गया था। लगभग तीन-चार माह पहले बाणसागर नहर पर पिचिंग का कार्य बगैर अनुमत के वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा था। जिसमें बाणसागर नहर के निर्माण के दौरान निकाले गए पत्थरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया।

कर्मचारियों की मिली भगत से चलता रहा..
यहां तक की जंगल में रखे गए वन विभाग के पत्थरों को मशीनों द्वारा तोड़कर कार्य कराया गया। यही नहीं वन विभाग की भूमि से मिट्टी निकालकर पिचिंग का कार्य भी कराया गया। यह पूरा खेल क्षेत्रीय वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से चलता रहा इस पूरे गोरखधंधा खेल की भनक डीएफओ को भी नहीं हुआ। इस पूरे प्रकरण का मामला जब सोशल मीडिया पर आया तो आनन फानन में क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा अपने और अपने कर्मचारियों के बचाव के लिए कार्रवाई का दिखावा करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ केस कर पल्ला झाड़ लिया गया। जबकि यह पूरा खेल बगैर क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मिलीभगत के संभव नहीं था।

लाखों का चूना लगाने का कार्य कर रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी
वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मिलीभगत से लाखों का चुनाव राजस्व को लगाया गया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद पीसीसी एफ व चीफ के द्वारा जांच कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए गए। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि जांच कमेटी द्वारा इस पूरे प्रकरण में लीपापोती करते हुए उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। जिससे कि अभी तक किसी भी क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी विभागी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। एक तरफ योगी सरकार भ्रष्ट कर्मचारियों पर लगाम लगाने का कार्य कर रही है वहीं विभाग में बैठे ऐसे भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की छवि को खराब करने के साथ ही राजस्व को लाखों का चूना लगाने का कार्य कर रहे हैं।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें