गंगा नदी के तट पर नगर में बने बेजोड़ पक्काघाट पर संस्कार भारती के तत्वावधान में नूतन वर्षाभिनंदन रामोत्सव चैती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में....
Mirzapur News : पक्काघाट गंगा तट पर धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव, कलाकारों को किया सम्मानित
![पक्काघाट गंगा तट पर धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव, कलाकारों को किया सम्मानित](https://image.uttarpradeshtimes.com/untitled-design-22-19387.jpg)
Apr 08, 2024 18:48
Apr 08, 2024 18:48
- महिषासुर का वध होने का लोगों ने लगाया जयकारा
- संस्कार और संस्कृति को संरक्षित रखने वाला ही समाज आगे बढ़ता है : केंद्रीय मंत्री
लोगों ने जयकारा लगाया
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपने संस्कार और संस्कृति को संरक्षित रखने वाला ही समाज आगे बढ़ता है। छाऊ नृत्य की प्रस्तुति झारखंड रांची के कलाकार सृष्टिधर महतो के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने किया। भाव पूर्ण मंचन को देख दर्शक मंत्र मुग्ध रहे। महिषासुर का वध होने का लोगों ने जयकारा लगाया। गुलाब के फूल भी पंखुड़ियों की वर्षा कर आदि शक्ति को नमन किया गया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कलाकारों एवं संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया। रामोत्सव का शुभारंभ माता विंध्यवासिनी, मां गंगा में पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके डॉ. पी. एन. मिश्र एवं भगवान श्रीराम के 5 वर्षीय स्वरूप का स्केच बनाने वाले डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, संस्कार भारती काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। गणेश वंदना से शिवलाल गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। मनीष शर्मा की शिष्या खुशी वर्मा एवं शिवांगी गुप्ता ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रयाग राज की श्रेया, मिर्जापुर की रानी सिंह ने चैती गायन से मंत्र मुग्ध किया। झारखण्ड के लोक नृत्य देख दर्शक विभोर रहे।
Also Read
![मृतकों की आत्मा शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च मृतकों की आत्मा शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-07-05t215334581-24641.jpg)
5 Jul 2024 08:29 PM
हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भीड़ का शिकार बनकर मौत की आगोश में जाने वाले लोगों के श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रवादी मंच ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला... और पढ़ें