समाजवादी पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी : पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के खानदानी नेता रहे हैं

पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के खानदानी नेता रहे हैं
UPT | ललितेश पति त्रिपाठी

Mar 15, 2024 18:56

ललितेश पति त्रिपाठी पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। वह कांग्रेस के खानदानी नेता रहे हैं।

Mar 15, 2024 18:56

Short Highlights
  • समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है।
  • ललितेश पति त्रिपाठी मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे थे।
Mirzapur News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस लिस्ट में खास बात यह है कि सपा ने इंडिया गठबंधन के घटक दल तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) को एक लोकसभा सीट दी है। सपा की लिस्ट में भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को देने की जानकारी दी गई। पता चला है कि भदोही से तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते हैं।

कौन हैं ललितेशपति त्रिपाठी
ललितेश पति त्रिपाठी पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। वह कांग्रेस के खानदानी नेता रहे हैं। मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे थे। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। हालांकि, ललितेश पति त्रिपाठी प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने साल 2019 में उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया था लेकिन वह हार गए थे।

औरंगाबाद हाउस का चेहरा
उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता रहे पूर्व सीएम और रेल मंत्री कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी ललितेश पति त्रिपाठी को औरंगाबाद हाउस का मुख्य चेहरा माना जाता है। आपको बता दें कि औरंगाबाद हाउस वाराणसी में है। एक वक्त में औरंगाबाद हाउस में उत्तर, बिहार और दिल्ली के नेताओं का जमावड़ा लगा रहता था। अब जब यूपी में कांग्रेस और सपा में गठबंधन हुआ तो भदोही सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में चली गई थी। ललितेश पति त्रिपाठी की राजनीतिक दिशा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। ललितेश टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ममता दीदी की मांग पर सपा में भदोही सीट टीएमसी को दे दी है। अब ललितेश पति त्रिपाठी भदोही से चुनाव लड़ेंगे।

शुक्रवार को सपा की चौथी सीट आई
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने कुल 7 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। इन 7 सीटों में से एक भदोही की सीट सपा ने तृणमूल कांग्रेस को दे दी है। समाजवादी पार्टी ने मेरठ से भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। चौथी लिस्ट में बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह और अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने अलीगढ़ से जसवीर वाल्मीकि और लालगंज से दरोगा सरोज को मैदान में उतारा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सपा ने इस बार भदोही की सीट तृणमूल कांग्रेस को दे दी है।

भदोही की सीट से कौन होगा प्रत्याशी?
जानकारी के मुताबिक भदोही की जो सीट समाजवादी पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को दी है, उस पर टीएमसी की तरफ से ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे। ललितेश यूपी के भूतपूर्व सीएम कमला पति त्रिपाठी के परपौत्र हैं। पहले वह कांग्रेस के सदस्य थे, लेकिन बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वह 2012 में मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। लेकिन साल 2019 का लोकसभा चुनाव ललितेश पति त्रिपाठी हार गए थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

अब तक कुल 36 उम्मीदवार घोषित
समाजवादी पार्टी अब तक कुल 37 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। इसमें से संभल की सीट पर शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन उनका देहांत हो जाने के बाद पार्टी ने अब तक संभल की सीट से किसी उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की 80 में से जो 63 सीटें सपा के खाते में हैं, उसमें से केवल 36 सीटों पर सपा के उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 1 सीट (भदोही) सपा ने टीएमसी को दे दी है।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें