शाहगंज थाना क्षेत्र के मुंगेहरी माइनर के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन के चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में...
सोनभद्र में सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में छाया मातम
![अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में छाया मातम](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-06-27t194023251-16195.jpg)
Jun 27, 2024 20:46
Jun 27, 2024 20:46
Sonbhadra News : शाहगंज थाना क्षेत्र के मुंगेहरी माइनर के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन के चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
मुंगेहरी माइनर के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी 57 वर्षी अर्जुन पुत्र संतु गुरुवार की सुबह घोरावल बाजार से अपने घर साइकिल चलाकर आ रहे थे। इसी दौरान मुंगेहरी माइनर के पास जैसे ही पहुंचे। तभी सामने की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा पुलिस को सूचना देकर परिजनों को अवगत कराया गया। परिजनों ने संबंधित मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
Also Read
![आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-07-02t191650164-84594.jpg)
2 Jul 2024 06:48 PM
कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। दर्शन के दौरान मंदिर को पूरी तरह खाली करा दिया गया था... और पढ़ें