सोनभद्र में हरियाली तीज उत्सव की धूम : ससुराल गेंदा फूल थीम पर हुए रंगारंग कार्यक्रम, महिलाओं ने कजरी नृत्य का आनंद उठाया

ससुराल गेंदा फूल थीम पर हुए रंगारंग कार्यक्रम, महिलाओं ने कजरी नृत्य का आनंद उठाया
UPT | हरियाली तीज उत्सव में शामिल महिलाएं

Aug 06, 2024 18:38

हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ससुराल गेंदा फूल थीम पर आधारित उत्सव में अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने इस बार कजरी डांस का आनंद उठाया।

Aug 06, 2024 18:38

Sonbhadra News : हरियाली तीज उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेनू सागर के पैराडाइज ऑडिटोरियम में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू सिंह के नेतृत्व में ससुराल गेंदा फूल थीम पर आधारित तीज उत्सव में अनेक रंगारंग कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने इस बार कजरी डांस का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि रेणुकूट के तरंगिणी महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी नागेश तथा रेणुकूट महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य सीमा जसबीर तथा पूनम राय की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

तीज क्वीन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूनम वार्ष्णेय तथा निशा महापात्रा थीं। एक दिन पूर्व मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ससुराल गेंदा फूल थीम पर एक फन गेम (पासिंग द पार्सल) तथा एक अन्य खेल हुआ जिसका महिलाओं ने खूब आनंद उठाया।

मेहंदी प्रतियोगिता में जोंसी प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय व शालिनी तृतीय स्थान पर रही 
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जोंसी सोनी,द्वितीय स्थान पर पूर्णिमा पांडेय तथा तृतीय स्थान पर शालिनी श्रीवास्तव रही। लेडी इन ग्रीन प्रतियोगिता में नीलिमा निकुंज विजेता रही। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप वंदना बी कुमार,फर्स्ट रनर पूर्णिमा पांडेय रही। शालिनी श्रीवास्तव को तीज क्वीन के किताब से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव कविता श्रीमाली ने मुख्य अतिथियों के स्वागत से की। समापन संयुक्त सचिव तूलिका श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। खुशबू सरावगी ने मंच का संचालन किया। कल्चरल सचिव मेनका अरोड़ा तथा संयुक्त कल्चरल सचिव वैष्णवी कार्तिक ने सभी रंगारंग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में वर्किंग टीम की सदस विभा सिंह,सविता चौबे,रजनी रुंगटा तथा सीमा बियाला उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वाह किया। कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल की अन्य सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें