advertisements
advertisements

सोनभद्र न्यूज़ : पंखे से फांसी लगाकर किन्नर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पंखे से फांसी लगाकर किन्नर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 28, 2024 00:29

दुद्धी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में शनिवार की सुबह एक किन्नर ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...

Apr 28, 2024 00:29

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : दुद्धी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में शनिवार की सुबह एक किन्नर ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किन्नर ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार रात साथियों के साथ खाया था खाना
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय सत्यम उर्फ संध्या पुत्र अज्ञात दुद्धी कस्बा के वार्ड नंबर  2 में कई महीनो से अपने अन्य साथियों के साथ रहती थी। वह साथियों के साथ ग्रुप में जाकर नाचने बजाने का कार्य करती थी। उसके साथ के अन्य किन्नरों ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी लोगों ने गाना बजाना करके साथ में भोजन किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। शनिवार सुबह जब सोकर उठे तो सत्यम का कमरा बंद था। जिसके बाद सब लोग आवाज देकर उसको बुलाने लगे। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की खोल कर देखा। सत्यम का शव रूम में लगे पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी 
इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने कमरे काबंद दरवाजा तुड़वाकर खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किन्नर की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि सत्यम नाम की किन्नर पिछले कुछ महीनो से यहां अपने साथियों के साथ रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Also Read

मिर्जापुर में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

10 May 2024 12:45 AM

मिर्जापुर Mirzapur News : मिर्जापुर में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

मिर्जापुर में गुरुवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार अन्याय के संहारक भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मणों के आराध्य देव परशुराम की विजयादशमी पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्‍तों ने... और पढ़ें