सत्याग्रह आन्दोलन : सोनभद्र में मनरेगा के कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट परिसर के सामने हंगामा, 15 सूत्री मांगू को लेकर बुलंद की आवाज

सोनभद्र में मनरेगा के कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट परिसर के सामने हंगामा, 15 सूत्री मांगू को लेकर बुलंद की आवाज
Uttar Pradesh Times | Symbolic Image

Jan 11, 2024 19:25

मनरेगा अधिनियम के निर्देशानुसार समुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ग्राम सभाओं में मनरेगा निगरानी समित का गठन किया जाए...............

Jan 11, 2024 19:25

Sonbhadra News (ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी) : कलेक्ट्रेट परिसर में मनरेगा मजदूर संघ बैनर तले संगठन पदाधिकारी ने बुधवार को रथ यात्रा के साथ अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। साथ ही डीएम से संबंधित बाबू को सौंपी अपनी मांगों की लिस्ट जिससे मांगो के लेकर जल्द से जल्द सुनवाई की जाए।
क्या है मुख्य मांगें 
मनरेगा ने अपनी मुख्य मांगों में जनपद स्तर पर समिति का गठन, कार्य कर रहे श्रमिको को प्रथम दिन से ही कार्य स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल, स्वास्थ्य किट, छाया की व्यवस्था, मस्टरोल की छाया प्रति, तथा कार्य करने हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं जैसे तसला, फावड़ा आदि, मांग के अनुसार शिशु सदन की व्यवस्था किया जाए।

श्रमिकों के लिए भी रखें यह प्रस्ताव
कार्य कर रहे श्रमिकों को सिर्फ न्यूनतम मजदूरी ही ना दिया जाए। मनरेगा अधिनियम के अनुसार कार्य के आधार पर भी दिया जाए। साथ ही मनरेगा महिला मित्रों को सम्मान सहित ग्राम पंचायतों में उनके अधिकार दिये जाएं।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें