Assembly by-election : दुद्धी विधान सभा क्षेत्र से ताल ठोकेंगे श्रवण सिंह गौड, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी 

दुद्धी विधान सभा क्षेत्र से ताल ठोकेंगे श्रवण सिंह गौड, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी 
UPT | भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड

Apr 16, 2024 16:42

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की चार रिक्त विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा का ऐलान कर दिया है...

Apr 16, 2024 16:42

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की चार रिक्त विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा का ऐलान कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदनलाल ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधान सभा सीट पर श्रवण सिंह गौड को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

विधायक राम दुलार के जेल जाने के बाद खाली हुई थी यह सीट 
बताते चले कि उत्तर प्रदेश की आखिरी विधानसभा दुद्धी मे भाजपा के विधायक राम दुलार के जेल जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। श्रवण सिंह गौड राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई महत्वपूर्ण पदो के साथ-साथ भाजपा मे प्रदेश स्तर तक के पदो पर कार्य कर चुके है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह से सेवा शुरु करने के बाद जिला प्रचारक सोनभद्र, विभाग संगठन मंत्री, सेवा समर्पण संस्थान वनवासी कल्याण आश्रम, सह प्रशिक्षण प्रमुख, काशी क्षेत्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति बोर्ड के सदस्य, राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य भी रह चुके है। वर्तमान मे श्रवण सिंह गौड भजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है। साथ ही कोन मंडल का प्रभार भी भाजपा द्वारा दिया गया है।

स्वच्छ छवि एवं अच्छे समाज सेवी के रूप मे पहचान
श्रवण सिंह मूल रूप से दुद्धी तहसील के घुमा गांव के रहने वाले है। इनके पिता का नाम होती लाल गौड है। समाज सेवा के दृष्टगत श्रवण गौड ने लगभग 38 वर्ष की उम्र मे भी शादी नही की है। वहीं क्षेत्र में श्रवण सिंह गौड एक स्वच्छ छवि एवं अच्छे समाज सेवी के रूप मे जाने जाते है। गौड विरारदरी मे इनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। साथ ही अन्य वर्ग मे इनकी अच्छी खाशी छवि बताई जाती है। इन्होने अपना सर्वाधिक समय समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक के रूप मे बहुत दिनों तक जंगल, पहाड़, दूर दराज के क्षेत्रो, आदिवासी समाज मे अपनी सेवा देते रहे है। 

समर्थकों में खुशी का माहौल
भाजपा नेतृत्व द्वारा श्रवण को प्रत्याशी घोषित किये जाने की खबर जैसे ही जनपद के लोगो को लगी चारो तरफ जश्न का माहौल देखा गया। सूत्रों की माने तो अब दुद्धी विधान सभा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। वही सपा ने अपने पूर्व विधायक, मंत्री विजय सिंह गौड को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दुद्धी क्षेत्र मे इसके पूर्व अपना दल के प्रत्यासी हरि राम चेरो ने चुनाव जीता था, उसके बाद इस सीट पर भाजपा के राम दुलार गौड ने जीत हासिल की थी। 

Also Read

 मृतकों की आत्मा शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

5 Jul 2024 08:29 PM

मिर्जापुर हाथरस सत्संग हादसा : मृतकों की आत्मा शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भीड़ का शिकार बनकर मौत की आगोश में जाने वाले लोगों के श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रवादी मंच ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला... और पढ़ें