Sonbhadra news : आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित
UPT | सम्मनित किए गए बच्चे और शिक्षक

May 17, 2024 19:41

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्रों को...

May 17, 2024 19:41

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्रों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। 

इन बच्चों को किया गया सम्मानित
प्रारंभ में छात्रों द्वारा बोर्ड-परीक्षा में अर्जित उत्कृष्ट अंकों की घोषणा की गयी। कक्षा 10 वीं में कुल 41 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें अल्लुरी श्रीपद वल्लभ (96.6%) प्रथम, रुद्राक्ष सिंह (95.2%) द्वितीय तथा सक्षम सिंह (94.0%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 12वीं कक्षा में कुल 47 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें विज्ञान वर्ग में रोशन कुमार सिंह (92.8%) के साथ प्रथम, शुभ श्रीवास्तव (92.0%) के साथ द्वितीय तथा एकांश सिंह (88.8%) के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कृति गौतम (90.6%) प्रथम, संस्कृति सिंह (89.4%) द्वितीय तथा जोया जेहरा (89.2%) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों से कठिन परिश्रम करने और आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। 

सफल छात्रों को दी गई शुभकामना
रेणुसागर पावर डिवीज़न के यूनिट हेड व विद्यालय के अध्यक्ष आरपी सिंह ने सभी सफल छात्रों तथा उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। अधिक परिश्रम करने एवं रेणुसागर का नाम रोशन करने का आह्वान किया है। विद्यालय के प्रबंधक व रेणुसागर के एचआर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामना देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Also Read

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुलिस का तंबू उखड़वाया, जानें क्या है वजह

5 Oct 2024 05:16 PM

Mirzapur News : नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुलिस का तंबू उखड़वाया, जानें क्या है वजह

विंध्याचल नवरात्रि मेला के नाम पर बरतर तिराहे पर दुकान के सामने पुलिस ने अपना डेरा तंबू लगा दिया। इतना ही नहीं दुकान के मीटर से बिजली कनेक्शन... और पढ़ें