Hariyali Teej Celebration : विंध्याचल सुहासिनी संघ की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव

विंध्याचल सुहासिनी संघ की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव
UPT | हरियाली तीज उत्सव मनाते हुए

Aug 20, 2024 02:32

एनटीपीसी विंध्याचल की महिलाओं की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ ने सावन के इस हरियाली और उल्लास से भरे मौसम में सोमवार को अपना हरियाली तीज उत्सव बड़े ही उत्साह...

Aug 20, 2024 02:32

Sonbhadra News : एनटीपीसी विंध्याचल की महिलाओं की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ ने सावन के इस हरियाली और उल्लास से भरे मौसम में सोमवार को अपना हरियाली तीज उत्सव बड़े ही उत्साह एवं आनंद के साथ मनाया। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के उमंग भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्षा (वनिता समाज) एनटीपीसी सिंगरौली, पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वर्तिका समाज) एनटीपीसी रिहंद, अनीता मेदिरत्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप अध्यक्षा (सुहासिनी संघ) सरोजा फणि कुमार, उपाध्यक्षा (सुहासिनी संघ) नीता शर्मा, सारिका चतुर्वेदी, महासचिव (सुहासिनी संघ) शिल्पा कोहली के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

सावन के झूले को आकर्षक ढंग से सजाया 
इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजित सावन के झूले को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आकर्षक ढंग से सजाये गए झूले में सुहासिनी संघ की सदस्याएं रंग-बिरंगे परिधानों में सामूहिक रूप से भाग लेकर समारोह का भरपूर आनंद उठाया। हरियाली तीज के अवसर पर सुहासिनी संघ द्वारा क़्वीन कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके आधार पर मीना को तीज क्वीन का खिताब प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। साथ ही प्रथम रनर अप प्रीति कुमारी, द्वितीय रनर अप रश्मि अभिषेक के नाम रहा, जबकि अन्य पुरस्कारों में सुहासिनी संघ की स्टार परफॉर्मर रश्मि गुप्ता, मिसेस ब्यूटीलफूल का खिताब ज्योति सिंह को मिला। 

इनको भी मिला खिताब
इसके अलावा मिसेस हेयर का दीप्ति जोरावर को, मिसेस गार्जियस का सुरभि शर्मा को, मिसेस ब्युटीफूल स्माइल का गार्गी को, मिसेस ब्युटीफूल स्किन का श्वेता मिश्रा को एवं मिसेस स्टार इलिगेंट का खिताब सुधा मिश्रा को प्राप्त हुआ। साथ ही बेस्ट स्टाइल आइकन का खिताब पल्लवी गुप्ता को, बेस्ट कास्ट्यूम का विमला चौहान को मिसेस स्टार ग्रेसफुल का ऋचा खंडेलवाल को, मिसेस इवर ग्रीन का अर्चना पराटे को एवं अन्नपूर्णा का खिताब दुर्गेश नामदेव को प्रदान किया गया।

विभिन्न कार्याक्रमों का आयोजन
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया एवं स्वादिष्ट व चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुहासिनी संघ, शिल्पा कोहली द्वारा किया गया।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें