Mirzapur News : जिले के आला अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण, दिए निर्देश

जिले के आला अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण, दिए निर्देश
UPT | जेल का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।

Jun 16, 2024 01:26

भीषण गर्मी में जिला जेल में कैदियों को मिल रही सुविधाओं का जयजा लेने के लिए शनिवार को जिला जज सहित कई आला अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया...

Jun 16, 2024 01:26

Mirzapur News : भीषण गर्मी में जिला जेल में कैदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला जज सहित कई आला अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में कैदियों से बात की और उन्हे मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने कैदियों के लिए शीतल पेयजल, भोजन, बैरक में कूलर की व्यवस्था आदि सुविधओं को देखा और जेल के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

जेल अधिकारियों को दिए निर्देश
जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन शनिवार को जिला कारागार में निरीक्षण के लिए पहुंचें। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में बंदियों से वार्ता कर जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भीषण गर्मी को देखते हुए अधिकारियों ने कैदियों को शीतल पेयजल, भोजन, बैरक में कूलर की व्यवस्था और कैदियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए बैरक में ठंडा पेयजल, कूलर की व्यवस्था सहित अच्छी व्यवस्था की जाए। ताकि गर्मी के कारण कैदियों को परेशानी ना हो। 

Also Read

भारी बारिश से ओबरा पावर प्लांट की 5 यूनिटें ठप

18 Sep 2024 07:24 PM

सोनभद्र यूपी में बिजली संकट की आशंका : भारी बारिश से ओबरा पावर प्लांट की 5 यूनिटें ठप

लगातार हो रही बारिश के कारण सोनभद्र स्थित ओबरा बिजली का एक प्लांट से बिजली उत्पादन ठप हो गया है. जिससे बिजली संकट पैदा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कोयले भीगने के कारण प्लांट बंद हुआ है।  और पढ़ें