Mirzapur News : नगर पालिका के दो कर्मचारी रिटायर, नपा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

नगर पालिका के दो कर्मचारी रिटायर, नपा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
UPT | रिटायर कर्मचारियों को नगदीकरण का भुगतान करते पालिका अध्यक्ष।

Jul 31, 2024 16:57

नगर पालिका परिषद में कार्यरत दो कर्मचारियों विश्वनाथ और राम सिंह रिटायर हो गए। उनके सेवानिवृत होने पर पालिका के प्रधान कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी...

Jul 31, 2024 16:57

Mirzapur News : नगर पालिका परिषद में कार्यरत दो कर्मचारियों विश्वनाथ और राम सिंह रिटायर हो गए। उनके सेवानिवृत होने पर पालिका के प्रधान कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने दोनों कर्मचारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके अवकाश नकदीकरण का भी भुगतान किया।

इन पदों पर दी सेवाएं
अवकाश नकदीकरण में विश्वनाथ को 6,17,344 एवं राम सिंह को 5,85,619 रुपये का भुगतान किया गया है। विश्वनाथ घुरहूपट्टी वार्ड में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करते थे।वहीं राम सिंह स्विचमैन के पद पर तैनात थे। वह चंद्रदीपा, डंगहर, बथुआ, स्टेशन और बरौंदा वार्ड में प्रकाश विभाग का कार्य देखते थे। विदाई समारोह में दोनों कर्मचारियों ने पालिका से जुड़ी अपनी बातों को भी साझा किया। 

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। इस मौके पर सभासद संदीप तिवारी, अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय, बबलू सोनकर, अश्वनी कुमार, आनंद कसेरा, करण मलिक, आशीष सुदर्शन, वीरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें