Moradabad News : केजीके कॉलेज में महिला प्रोफेसर पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

केजीके कॉलेज में महिला प्रोफेसर पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
UPT | केजीके कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीपी कार्यकर्ता

Sep 14, 2024 02:32

मुरादाबाद के केजीके कॉलेज में महिला प्रोफेसर के खिलाफ मुख्य नियंता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Sep 14, 2024 02:32

Moradabad News : मुरादाबाद के केजीके कॉलेज में महिला प्रोफेसर के खिलाफ मुख्य नियंता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य नियंता को पद से हटाने की मांग की।

महिला प्रोफेसर पर अभद्र टिप्पणी
महानगर मंत्री गौरव क्षत्रीय ने कहा कि कॉलेज में जब एक महिला प्रोफेसर की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो इससे छात्राओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस तरह की घटनाओं से छात्राओं में असुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है और भय का माहौल बनता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना कॉलेज प्रशासन की ओर से महिला शिक्षकों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही को दर्शाती है। 

सुरक्षा की कमी का आरोप
गौरव क्षत्रीय ने कहा कि इस तरह के शिक्षक पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्य नियंता प्रोफेसर अनिल चौहान को पद से हटा कर बर्खास्त करने की मांग की। एबीवीपी ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन दिनों का समय निर्धारित किया है। यदि इस अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो एबीवीपी अगला कदम उठाते हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में जमा हुए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Also Read

दिल्ली-एनसीआर की कंपनियां दिखा रही रुचि, जमीन के लिए किया संपर्क

17 Sep 2024 07:31 PM

बिजनौर बिजनौर में निवेश के नए अवसर : दिल्ली-एनसीआर की कंपनियां दिखा रही रुचि, जमीन के लिए किया संपर्क

दिल्ली की दो टेक्सटाइल कंपनियों के स्वामियों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त उद्योग से संपर्क किया है। उन्होंने अपने उद्योगों के लिए जिले में भूमि की उपलब्धता पर चर्चा की है और संभावित निवेश की संभावनाओं पर विचार किया है... और पढ़ें