बच्चों से मिलने ससुराल आया था शख्स : सास ने पेट में मार दिया चाकू, अस्पताल में भर्ती

सास ने पेट में मार दिया चाकू, अस्पताल में भर्ती
UPT | बच्चों से मिलने ससुराल आया था शख्स

Jun 13, 2024 21:17

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर के समय बच्चे से मिलने आए दामाद के पेट में सास ने चाकू मारकर किया घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती।

Jun 13, 2024 21:17

Moradabad News : मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2 बजे के समय ससुराल में बच्चे से मिलने आए व्यक्ति को उसकी सास ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। 

झगड़े के बाद मायके चली गई थी पत्नी
मझोला थाना क्षेत्र लाइन पर निवासी अमित पुत्र बेनीराम ने बताया कि वह हरपाल सिंह कोठी पर काफी साले से चौकीदारी का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी शिवानी और दो बच्चे, बेटी कनक 7 साल उम्र और बेटा यश 3 साल का हैं। बुधवार को घर में पत्नी शिवानी से किसी बात पर विवाद हुआ, सूचना पाकर सास चंचल आई थी और वह अपनी बेटी और बच्चों को लेकर चली गई थी।

बच्चों से मिलने पहुंचा था व्यक्ति
फिर गुरुवार दोपहर को उसकी पत्नी शिवानी का फोन आया था, उसने कहा आपको बच्चे बहुत याद कर रहे हैं ससुराल आ जाओ। अमित ने बताया की पत्नी के फोन के बाद वह ससुराल में पहुंचा था जहां उसकी सास काम पर से आकर झगड़ना लगी और धक्का देकर घर से भागने लगी। इसी दौरान सास ने चाकू उठाया और उसके पेट पर वार कर दिया। इसमें वह घायल हो गया है।

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें