मुरादाबाद नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन : जेल रोड के खोखे दुकानदारों पर कार्रवाई से पहले बसाया जाएगा दूसरी जगह

जेल रोड के खोखे दुकानदारों पर कार्रवाई से पहले बसाया जाएगा दूसरी जगह
UPT | नगर आयुक्त से वार्ता करते शहर विधायक रितेश गुप्ता

Jul 20, 2024 22:08

मुरादाबाद नगर निगम द्वारा जेल रोड स्थित खोखा व्यापारियों के यहां लाल निशान लगाए जाने का मामला गरमाता जा रहा है। शनिवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता की नगर आयुक्त...

Jul 20, 2024 22:08

Moradabad News : मुरादाबाद नगर निगम द्वारा जेल रोड स्थित खोखा व्यापारियों के यहां लाल निशान लगाए जाने का मामला गरमाता जा रहा है। शनिवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता की नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जेल रोड के खोखा व्यापारियों के यहां लाल निशान लगाने को लेकर नगर आयुक्त से बातचीत की। इस दौरान तय किया गया कि जेल रोड के खोखा वालों के खोखों को उजड़ाने से पहले उन्हे दूसरी जगह पर बसाया जाएगा। 

व्यापारियों में निगम के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश
इससे पूर्व बड़ी संख्या में व्यापारी पीली कोठी स्थित नगर निगम के कैंप कार्यालय पहुंचे। सभी ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर आक्रोश था। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि जेल रोड के खोखा व्यापारियों को लेकर नगर आयुक्त से से बातचीत की गई। इस दौरान तय किया गया कि बिना वार्ता के कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उजाड़ने से पहले खोखा वालों को दूसरी जगह बसाया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान  
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। मंडला आयुक्त और डीएम के निर्देश पर 42 दिनों तक आक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा हां जेल रोड के खोखा व्यापारियों को नियम का मुताबिक कहीं और बसाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

Also Read

कर्ज के दबाव में अधेड़ ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

7 Sep 2024 09:27 PM

मुरादाबाद Moradabad News : कर्ज के दबाव में अधेड़ ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दुखद घटना घटी, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। और पढ़ें