Bijnor News : भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला... 

भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला... 
UPT | भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार।

Oct 14, 2024 11:14

यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिंदू धर्म के भगवान श्रीराम पर विवादास्पद और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी से...

Oct 14, 2024 11:14

Bijnor News : यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिंदू धर्म के भगवान श्रीराम पर विवादास्पद और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

सलमान के रूप में हुई आरोपी की पहचान 
स्योहारा थाना प्रभारी (एसएचओ) रीता ने बताया कि बिजनौर पुलिस के ट्वीटर एक्स पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच कर आरक्षी बबलू सिंह की शिकायत पर स्योहारा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से हिन्दू धर्म के भगवान श्रीराम के सम्बन्ध में विवादास्पद और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएचओ ने कहा कि उनकी टीम ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक पोस्ट का पता लगाया। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हिन्दू धर्म के भगवान श्रीराम पर विवादास्पद और अशोभनीय टिप्पणी की थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 
एसएचओ ने कहा कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Also Read

हरिद्वार स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

15 Oct 2024 12:29 AM

मुरादाबाद Moradabad News : हरिद्वार स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेरुआ चौराहे के पास देर रात 12 बजे के समय तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक मे जोरदार... और पढ़ें