उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के काशीरामपुर गांव के पास तालाब से आधी रात को मगरमच्छ निकल आया। यह मगरमच्छ गांव की आबादी के बीच पहुंच गया। कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रास्ते...
Bijnor News : आधी रात को गांव में पहुंचा मगरमच्छ, कुत्तों ने ग्रामीणों को किया खतरे से आगाह...
Oct 19, 2024 12:46
Oct 19, 2024 12:46
कुत्तों ने किया खतरे से आगाह
बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के काशीरामपुर गांव के प्रधान छोटे सिंह ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे वह पानी पीने के लिए उठे थे। इसी दौरान उन्हें कुत्तों के भौंकने का शोर सुनाई दिया। उन्होंने ने घर से बाहर निकलकर देखा तो एक विशालकाय मगरमच्छ रास्ते में टहलता दिखाई दिया। मगरमच्छ देखकर ग्राम प्रधान के होश उड़ गए। वह अपने घर अंदर चले गए और परिजनों के साथ दोबारा आए। इसके साथ ही कुछ देर में गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग के अफसरों को बताया। वहां से रात में ही टीम गांव पहुंची। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लिया।
मंदिर से भी दी गई हिदायत
गांव के लोगों ने मगरमच्छ की दहशत के कारण बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। मंदिर के लाउड स्पीकर से गांव के अंदर मगरमच्छ के आने की सूचना दी गई। इसमें कहा गया कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के दौरान मगरमच्छ का ख्याल रखने की जरूरत है। इस ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोग मगरमच्छ को तलाशते हुए पहुंच गए। इस दौरान मगरमच्छ के पास काफी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू कराया गया। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को लेकर गई, तब कहीं जाकर लोग अपने घरों को लौटे।
Also Read
19 Oct 2024 10:58 PM
मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से झगड़े के दौरान अपने चार साल के बेटे इजहान को पुल से फेंक दिया। 24 घंटे बाद, उसने डेढ़ माह की बच्ची को भी नदी में डुबोने का प्रयास किया... और पढ़ें