अस्पताल में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया तो परिजनों ने कहा कि हम बच्चे को पालेंगे। परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही। अस्पताल में किशोरी और नवजात दोनों स्वस्थ्य हैं।
Bijnor News : किशोरी दुष्कर्म पीड़िता ने बालक को जन्म दिया, परिजन बोले-हम पालेंगे बच्चे को
Sep 08, 2024 00:07
Sep 08, 2024 00:07
- मेरठ के अस्पताल में पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म
- परिजनों को साढ़े आठ माह बाद पता चला बेटी गर्भवती है
- गांव के व्यक्ति ने किया था दस माह पहले 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म
मामला बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के एक गांव का
मामला बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के एक गांव का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने किशोरी से 10 माह पहले दुष्कर्म किया था। पीड़िता किशोरी ने दुष्कर्म की घटना को परिजनों से छुपाए रखा। परिजनों को जब इसका पता लगा और उन्होंने बेटी का अल्ट्रासाउंड कराया। पीड़िता के 8 माह से अधिक के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई।
पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
परिजनों ने घटना की जानकारी की तो किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बता दी। परिजनों ने 27 जुलाई 2024 को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ एस कुमार का कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी होने पर पुलिस ने नवजात शिशु उसकी मां को परिजनों की मौजूदगी में सौंप दिया है।
किसी को गोद नहीं देंगे खुद पालन करेंगे
पीड़िता के माता पिता ने कहा है कि वो बच्चे का खुद ही पालन करेंगे। बच्चा किसी को गोद नहीं देंगे। भगवान ने जो उनके नसीब में लिखा था, वह कोई नहीं मिटा सकता। किशोरी के माता-पिता के इस फैसले से गांव के लोग खुश हैं। गांव वालों ने परिजनों के इस फैसले की सराहना की है। परिजनों का कहना है कि इसमें इस मासूम की क्या गलती है। हम इसका पालन-पोषण करेंगे।
Also Read
18 Sep 2024 04:12 PM
कुंवर दानिश अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार की विफलताओं और पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उनका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था। और पढ़ें