मुरादाबाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई :  गोलीबारी कांड के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

गोलीबारी कांड के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, दो पुलिसकर्मी निलंबित
UPT | आरोपियों के घर पर चलता बुलडोजर

Jun 28, 2024 23:51

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घर में घुसकर महिला का अपहरण करने गए आरोपियों के घरों पर शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर चला। सभी आरोपियों के घर...

Jun 28, 2024 23:51

Moradabad News : मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घर में घुसकर महिला का अपहरण करने गए आरोपियों के घरों पर शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर चला। सभी आरोपियों के घर ध्वस्त कर सख्त कार्रवाई की गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपियों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वाले मूंढापांडे थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया और बहजोई थाने के तत्कालीन प्रभारी पर भी गाज गिरी है। जांच एजेंसियों के साथ पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

अपहरण का विरोध करने पर परिवार पर की थी फायरिंग
मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे इलाके के शिवपुरी गांव में बुधवार रात छह युवकों ने सुनील कुमार नाम के व्यक्ति के घर में घुसकर उनकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की थी। परिवार के विरोध करने पर सभी आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें मां-बाप और बेटा घायल हो गए थे। जिसमे बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। घटना में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं घायल सुनील कुमार को भी शुक्रवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत में सुधार नहीं देखते हुए हेयर सेंटर रेफर कर दिया है।
 
एसएसपी ने चार्ज संभालते ही दिखाए सख्त तेवर
शुक्रवार को नवागत एसएसपी सतपाल अंतिल ने चार्ज संभालते ही सख्त तेवर दिखाते हुए सभी आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शुक्रवार को सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। जांच एजेंसियों के साथ पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में लापरवाही बरतने पर मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा पूर्व में घटना से जुड़े मामले को लेकर संभल जिले के बहजोई थाने में तत्कालीन प्रभारी को भी निलंबित किया गया है। कहा कि ऐसे गंभीर मामले में आरोपियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उनके घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी भी दंडित किए जा रहा हैं। 

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में एक परिवार पर गोलीबारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे फरार

4 Jul 2024 01:04 AM

मुरादाबाद Moradabad News : पुलिस मुठभेड़ में एक परिवार पर गोलीबारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे फरार

मुरादाबाद में थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में 26 जून को महिला को अगवा करने के लिए साथियों के संग आए मुस्लिम ने विरोध करने पर महिला के परिवार पर गोलीबारी कर दी। जिसमे परिवार के तीन लोग घायल ... और पढ़ें