लोकसभा चुनाव 2024 : प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे चौधरी भूपेंद्र सिंह, सपा और इंडिया ब्लॉक पर बोला हमला

प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे चौधरी भूपेंद्र सिंह, सपा और इंडिया ब्लॉक पर बोला हमला
UPT | पत्रकारों से बात करते चौधरी भूपेंद्र सिंह

Apr 04, 2024 15:20

संभल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सपा और इंडिया ब्लॉक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा और इंडिया ब्लॉक अंतर्कलह का शिकार हैं...

Apr 04, 2024 15:20

Moradabad News (Rehan) : संभल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सपा और इंडिया ब्लॉक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा और इंडिया ब्लॉक अंतर्कलह का शिकार हैं। चुनाव से पहले ही सपाई मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। बार-बार प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आप नेता संजय सिंह को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का समूल नाश बीजेपी का संकल्प है।

सपा और इंडिया ब्लॉक अंतर्कलह का शिकार 
संभल के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा अंतिम समय तक प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही। जिससे साबित होता है कि सपा कन्फ्यूज्ड है, पूरा देश-प्रदेश राममय है। शिवपाल का सिंबल वापस करने से साफ होता है कि सपाई मैदान छोड़ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी बार-बार बदले जा रहे हैं। संघमित्रा मौर्य के मंच पर रोने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं। संघमित्रा बीजेपी की सांसद हैं। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस बार बड़े अंतर से बीजेपी की जीत का दावा किया है।

Also Read

पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद

21 Jan 2025 10:50 PM

मुरादाबाद Moradabad News : पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद

मुरादाबाद पुलिस ने मंगलवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को डकैती की जानकारी मिली थी, जब पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। और पढ़ें