Moradabad News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर आरोप, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही बीजेपी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर आरोप, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही बीजेपी
UPT | मुरादाबाद जेल में बंद संभल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से मिले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।

Oct 28, 2024 15:19

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुरादाबाद जिला कारागार में बंद संभल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मिलने पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र...

Oct 28, 2024 15:19

Moradabad News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुरादाबाद जिला कारागार में बंद संभल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मिलने पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियन के दबाव में हमारे संभल के जिलाध्यक्ष को परेशान किया जा रहा है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। बीजेपी नेताओं के दबाव में ही विजय शर्मा को जेल भेजा गया है। जो मुकदमा कोर्ट से फाइनली ख़ारिज हो चुका है, उसमें भी उनके खिलाफ एक एफआईआर लिखी गई है। 

नहीं दे रहे थे मिलने की मंजूरी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम लोग कल से ही विजय शर्मा से मिलने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन हमें मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। दबाव बनाने के बाद हम तीन लोगों की मुलाकात हो पाई है। जिलाध्यक्ष को जेल में ठीक से खाने की व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का कार्य इस सरकार में हो रहा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बहुत मजबूत है। मैं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके साथ हर जगह खड़ा रहा हूं। अभी अयोध्या के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव को बंद किया गया। मैं वहां गया। आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह को बंद किया गया। मैं वहां भी गया। हमारे बहादुर शेरवास पठान को मेरठ में बंद किया गया, मैं वहां गया। जहां भी हमारे कार्यकर्ता के साथ अत्याचार हो रहा है, मैं वहां पहुंच जाता हूं। अजय राय ने कहा कि अभी कल ही एक ब्राह्मण लड़के की पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई। निश्चित तौर पर यह सरकार लगातार अत्याचार कर रही है। लगातार यूपी में घटनाएं हो रहीं हैं। कानपुर में डीएम कंपाउंड में एक महिला का शव गड़ा मिला है। किस तरीके की चीजें चल रहीं हैं। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। यूपी में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। यहां जंगलराज चल रहा है। 

वर्दी में भी महिला सिपाही सुरक्षित नहीं
यूपी में 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के बाबत कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है। आज पूरे प्रदेश में बुलडोजर राज है, बहराइच की घटना आपके सामने है। बहराइच में फर्जी तरीके से लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सुनियोजित तरीके से बहराइच में दंगा कराया गया है। बीजेपी के मासी सीट के विधायक ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। मीडिया के लोगों का स्ट्रिंग ऑपरेशन भी किया गया, जिसमें वे कह रहे हैं कि हमें 2 घंटे का समय दिया गया। और समय मिलता तो महाराजगंज को जला देते। मैं समझता हूं पूरे प्रदेश में अत्याचार अन्याय जंगल राज कायम है। महिलाएं पुलिस की वर्दी में भी सुरक्षित नहीं हैं। कानपुर की महिला सिपाही घर आई थी करवा चौथ पर, उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह देखते हुए कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। 

अपने फायदे के लिए देते हैं ऐसे बयान
मुख्यमंत्री योगी के 'बंटोगे तो कटोगे' बयान पर कहा कि हिंदुस्तान की जनता निश्चित तौर पर मुट्ठी बांध कर खड़ी है। यह हिंदुस्तान की जनता बंटने वाली नहीं है। भाजपा अपने फायदे के लिए इस तरीके के बयान दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के इस 
बयान पर कि कांग्रेस को अपना सिंबल और पार्टी कार्यालय सपा को सौंप देना चाहिए, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पे कहा कि उन्हीं के सहयोगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वह सीट बेचते हैं। भारतीय जनता पार्टी इन जैसे नेताओं के सामने सरेंडर करती हैं। कांग्रेस बब्बर शेरों की पार्टी है, जिसने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी है। अपने परिवारों की कुर्बानी दी है। भाजपा और संघ की तरह भगोड़े नहीं हैं। 

Also Read

शादी समारोह में छुआरे को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस पहुंची तो भागे लोग

28 Oct 2024 05:18 PM

संभल खुशियों का माहौल बना जंग का मैदान : शादी समारोह में छुआरे को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस पहुंची तो भागे लोग

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक लोग भाग चुके थे। अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं आई है, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है... और पढ़ें