मुरादाबाद में नए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण : पंडित नगला में जाम की समस्या से लोगों को मिलेगी राहत 

पंडित नगला में जाम की समस्या से लोगों को मिलेगी राहत 
UPT | रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण

Jul 17, 2024 03:24

इस ओवर ब्रिज को बनाने के लिए कुल 44 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम मुरादाबाद के पंडित नगला में ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद, अब अंतिम नजर काम की शुरुआत पर है।

Jul 17, 2024 03:24

Short Highlights
  •  पंडित नगला में ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू
  • 44 करोड़ रुपये का बजट तैयार
Moradabad News : उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम मुरादाबाद के पंडित नगला में ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद, अब अंतिम नजर काम की शुरुआत पर है। यह ओवर ब्रिज मुरादाबाद-संभल मार्ग पर मिनी बाईपास के लिए रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर  जाएगा।

केकेआर इंफ्रा कर रही निर्माण
ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान लोगों को आवागमन में कुछ परेशानियाँ तो जरूर होगी, लेकिन आने वाले दिनों में यातायात सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। इस ओवर ब्रिज का निर्माण दिल्ली की कार्यदायी संस्था केकेआर इंफ्रा कर रही है। इस परियोजना में रेलवे क्रॉसिंग के आसपास की जमीन को सुरक्षित बनाने के लिए टिनशेड आदि का उपयोग किया जा रहा है।

सेतु निगम के अधिकारी ने बताया
पंडित नगला में बनने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के संबंध में, सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक शशिकांत ने बताया कि इस ओवर ब्रिज के तैयार डिजाइन को रेलवे ने भी स्वीकृति दे दी है। इसके अतिरिक्त, ओवर ब्रिज के निर्माण में लगने वाले कुल बजट में रेलवे विभाग से भी आर्थिक योगदान प्राप्त हो गया है।

तीन पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक शशिकांत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में तीन पुलों के निर्माण के लिए मुख्य परियोजना प्रबंधक बरेली को प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन तीनों पुलों के निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करने का कार्य शासन की हरी झंडी मिलने पर किया जाएगा। इन पुलों में बिजनौर जिले में हरिद्वार मार्ग से लिंक ग्रामीण मार्ग पर गंगा नदी पर ब्रिज बनाया जाएगा। 

ओवर ब्रिज बनाने में इतने करोड़ होंगे खर्च
इस ओवर ब्रिज को बनाने के लिए कुल 44 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। यह ब्रिज कुल 750 मीटर लंबा होगा और इसकी चौड़ाई 10.50 मीटर होगी। इसमें कोई डिवाइडर नहीं होगा, लेकिन ब्रिज के दोनों साइड में सर्विस लेन बनाए जाएंगे। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने मौके बेसमेंट तैयार करने का काम शुरू किया है और यह ओवर ब्रिज एक साल में पूरा होने की उम्मीद है।

Also Read

अखिलेश यादव के बयान पर BJP युवा मोर्चा का विरोध, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

14 Sep 2024 04:22 PM

मुरादाबाद Moradabad News : अखिलेश यादव के बयान पर BJP युवा मोर्चा का विरोध, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिलेश यादव का मठाधीश को लेकर दिया गए बयान पर अर्थी निकालकर पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन... और पढ़ें