Rampur News : तेंदुए के हमले में किसान घायल, इलाके में दहशत 

तेंदुए के हमले में किसान घायल, इलाके में दहशत 
UPT | किसान का सीएचसी में इलाज किया गया।

May 02, 2024 19:31

शाहबाद तहसील क्षेत्र के चंद्रपुर खुर्द गांव निवासी जसवीर किसान हैं। वह अपने पशुओं के लिए भूसा खरीदने अपने भतीजे राजू और भांजा चरन सिंह के साथ जंगल गए थे। जसवीर के अनुसार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने भांजे और भतीजे को छोड़कर जंगल में ही शौच करने के लिए कुछ दूरी पर चले गए।

May 02, 2024 19:31

Rampur News : जंगल गए किसान पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान के शरीर पर कई जगह तेंदुए के दांत गड़ गए, जिससे किसान जख्मी हो गया। घायल किसान का उपचार सीएचसी में कराया गया।

शाहबाद तहसील क्षेत्र के चंद्रपुर खुर्द गांव निवासी जसवीर किसान हैं। वह अपने पशुओं के लिए भूसा खरीदने अपने भतीजे राजू और भांजा चरन सिंह के साथ जंगल गए थे। जसवीर के अनुसार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने भांजे और भतीजे को छोड़कर जंगल में ही शौच करने के लिए कुछ दूरी पर चले गए। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में तेंदुए ने जसवीर के कंधे के ऊपर तीन जगह प्रहार किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान किसान ने शोर मचाया। शोर सुनकर भतीजे और भांजे दौड़े। तब तेंदुआ पीछे हटकर ललवारा गांव की ओर भाग गया।

घायल अवस्था में उनको तुरंत शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही तेंदुए के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और दोपहर के बाद से किसानों ने अपने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। तेंदुए को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए आने की सूचना मिली है। एक युवक भी जख्मी हुआ है। वह विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। 

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें