Rampur News : लखपति दीदियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, सम्मान पाकर जताई खुशी

लखपति दीदियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, सम्मान पाकर जताई खुशी
UPT | सम्मानित महिलाएं 

Aug 25, 2024 19:35

रामपुर के चमरौआ विकास खंड सभागार में आयोजित लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया। इस दौरान...

Aug 25, 2024 19:35

Rampur News : रामपुर के चमरौआ विकास खंड सभागार में आयोजित लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया। इस दौरान लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर लखपति दीदियों में काफी उत्साह और खुशी नजर आईं।

ब्लॉक प्रमुख ने किया लखपति दीदियों को सम्मानित 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की लखपति दीदियों से संवाद करने के लिए रविवार को जलगांव में आयोजित समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने समारोह को संबोधित किया और लखपति दीदियों को सम्मान-पत्र भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए रामपुर के चमरौआ विकास खंड सभागार में विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख हरिबाला मौजूद रहीं। ब्लॉक प्रमुख ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

यह लोग रहे मौजूद
लखपति दीदियों के सम्मान कार्यकम का संचालन खंड विकास अधिकारी निहारिका जैन के किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दानिश हबीब, तंजील मलिक, माजिद अली व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Read

मां ने दो माह के कलेजे के टुकड़े को तालाब में फेंका, डूबने से मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार

6 Oct 2024 10:29 PM

बिजनौर Bijnor News : मां ने दो माह के कलेजे के टुकड़े को तालाब में फेंका, डूबने से मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार

बिजनौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मां ने अपने कलेजे के टुकड़े यानी दो महीने के मासूम बेटे को तालाब में फेंक दिया। तालाब में डूबने से.... और पढ़ें