Rampur News : भाकियू में बढ़ाई जाएगी महिला किसानों की भागीदारी, गांव-गांव चलाया जाएगा अभियान  

भाकियू में बढ़ाई जाएगी महिला किसानों की भागीदारी, गांव-गांव चलाया जाएगा अभियान  
UPT | पंचायत में शामिल भाकियू के पदाधिकारी।

Jun 29, 2024 17:53

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत) में महिला किसानों की भागादारी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ...

Jun 29, 2024 17:53

Rampur News : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत) में महिला किसानों की भागादारी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ अभियान की रूप रेखा तैयार की।

संगठन की मजबूती के लिए काम करें
भाकियू (टिकैत) के प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश और मंडल के पदाधिकारी जुटे। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की आकस्मिक पंचायत बुलाई गई। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बब्ली सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए गांव- गांव अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को लेकर मंथन किया और अभियान की साथ ही रूपरेखा तैयार की।
 
खतौनियों को अपलोड करने में गड़बड़ी 
प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि रियल टाइम खतौनियों को अपलोड करने में गड़बड़ी की गई है। किसानों के खाते भी बदल दिए गए। जमीनों की हिस्सेदारी में भी फेरबदल कर दिए गए। इससे किसानों के सामने दिक्कतें आ रहीं हैं। उन्होंने समस्या का समााधान कराने की मांग की। 

पंचायत में ये भी रहे मौजूद
पंचायत में प्रवक्ता मेरठ मंडल दिनेश त्यागी, मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष जीते चौहान, महासचिव सेवाराम चौहान, बादल प्रधान, कपिल चौहान, टैटू प्रधान, प्रिंस चौहान, दिले सिंह चौहान, जुबैद आलम, नदीम खां, शाने आलम, गुलाम मोहम्मद, रामोतार, नल सिंह यादव, साबिर अली, फहद हसीब भी मौजूद रहे।

Also Read

इस सीट पर उप चुनाव में अपना दल एस ने मांगी सीट, रामपुर में विधायक से की मुलाकात

4 Jul 2024 10:32 PM

रामपुर Moradabad News : इस सीट पर उप चुनाव में अपना दल एस ने मांगी सीट, रामपुर में विधायक से की मुलाकात

कुंदरकी विधान सभा के निवासी पार्टी के जिला सचिव एवं शेख विरादरी के नेता अशरफ़ अली ने कुंदरकी विधान सभा से चुनाव लडने के लिए दावेदारी पेश की। इस अवसर पर अपना दल एस जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी... और पढ़ें