पुलिसकर्मी को दी छुरा मारने की दी थी धमकी : संभल में आरोपी गिरफ्तार, BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कसा तंज

संभल में आरोपी गिरफ्तार, BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कसा तंज
UPT | संभल में आरोपी गिरफ्तार

Oct 12, 2024 12:24

संभल में एक वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति पुलिसकर्मी को खुलेआम छुरा मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।

Oct 12, 2024 12:24

Sambhal News : संभल में एक वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति पुलिसकर्मी को खुलेआम छुरा मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। यह व्यक्ति पुलिसकर्मी से नाराज होकर कहता है कि अगर देश में शरिया कानून लागू होता, तो वह पुलिसकर्मी के पेट में छुरा घोंप देता। इस घटना को लेकर बीजेपी के देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कड़ा हमला बोला और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें- रतन टाटा के बाद क्या : नोएल संभालेंगे कमान, जानें अब तक कहां थे, उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा ये असर...

वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में आरोपी रईस अहमद नामक व्यक्ति एक पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आता है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पुलिसकर्मी ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। इससे नाराज होकर रईस अहमद पुलिसकर्मी को धमकी देने लगा। वीडियो में वह कहता है, "अगर शरिया कानून होता, तो गाड़ी रोकने पर पेट में छुरा मार देता।" इसके बाद पुलिसकर्मी शांतिपूर्वक उससे कहता है कि वह सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा है और इसमें किसी की हुकूमत का सवाल नहीं है। हालांकि, रईस अहमद की नाराजगी कम नहीं हुई और वह कहता रहा कि पुलिस वाले ड्यूटी नहीं कर रहे, बल्कि "हराम की खा रहे हैं।" पुलिसकर्मी ने बार-बार उसे समझाने की कोशिश की और यहां तक कहा कि वह अपने बच्चों की कसम खाए कि पुलिस ने उससे कोई पैसे मांगे हैं। इसके जवाब में रईस अहमद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पैसे वसूल रही है। इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गया। 

शलभ मणि त्रिपाठी का हमला
इस वीडियो को सामने आने के बाद बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "यह चरमपंथी संविधान से दुखी है। कह रहा है कि अगर शरिया कानून होता, तो गाड़ी रोकने पर पुलिसवाले के पेट में छुरा मार देता। फिलहाल यूपी पुलिस इसे कायदे से संविधान रटा रही है।" शलभ मणि की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी बहस हुई। जनता की ओर से भी इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।



पुलिस की कार्रवाई
शलभ मणि त्रिपाठी की पोस्ट के बाद संभल पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और आरोपी रईस अहमद के खिलाफ कार्रवाई की। संभल पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से जवाब देते हुए कहा गया कि इस प्रकरण के संबंध में थाना चंदौसी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शलभ मणि का तंज
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शलभ मणि त्रिपाठी ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "चरमपंथी रईस अहमद धर लिया गया है। पुलिस हिरासत में बत्तख बना हुआ है। अब इसे शरिया भुलाकर संविधान रटाया जा रहा है।" उन्होंने आरोपी की तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें- Lucknow News : अखिलेश यादव ने कर दिया जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, देखती रह गई पुलिस

समाज में आक्रोश
यह घटना पुलिस और जनता के बीच बढ़ते तनाव का एक उदाहरण है, जहां कानून के प्रति सम्मान की कमी दिखाई देती है। इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं और ऐसे में सख्त कानून व्यवस्था की आवश्यकता महसूस होती है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और शलभ मणि त्रिपाठी का हस्तक्षेप जनता को यह संदेश देता है कि कानून से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Also Read

दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान, शराब के लिए तीन सौ रुपए देने से किया था इंकार, रिपोर्ट दर्ज

13 Oct 2024 08:15 PM

मुरादाबाद Moradabad News : दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान, शराब के लिए तीन सौ रुपए देने से किया था इंकार, रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर खुलेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला। मात्र 300 रूपए की खातिर दो दबंगों ने युवक के साथ... और पढ़ें