संभल में राजनाथ सिंह : चुनावी जनसभा में गरजे रक्षा मंत्री, विपक्ष पर कसे तंज

चुनावी जनसभा में गरजे रक्षा मंत्री, विपक्ष पर कसे तंज
UPT | संभल में रक्षामंत्री

Apr 10, 2024 18:28

लोकसभा चुनाव के चलते बुधवार को संभल जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स में जोश भरा। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने देश की सुरक्षा की बात की करते हुए कहा कि...

Apr 10, 2024 18:28

Sambhal News : लोकसभा चुनाव के चलते बुधवार को संभल जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स में जोश भरा। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने देश की सुरक्षा की बात की करते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत महाशक्ति बन चुका है। भारत आज विश्व के सशक्त राष्टों में गिना जाता है। आज कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती है, वहां सब सुकून में हैं। जनसभा संबोधन में राजनाथ सिंह ने संभल लोकसभा सीट के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने अपील की।  

अब कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती : राजनाथ सिंह
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने संभल लोकसभा क्षेत्र से परमेश्वर लाल सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने चुनावी दौरे के क्रम में पहले सहारनपुर, फिर बुलंदशहर और इसके बाद संभल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। संभल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चंदौसी के देवरखेड़ा स्थित आशीष गार्डन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। आप निश्चिंत रहिए देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज भारत, विश्व के सशक्त राष्ट्रों में शुमार है। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म करने का काम भाजपा ने किया, तो आज वहां न अलगाववाद है, न पत्थरबाजी, सुकून में है कश्मीर। यह भी संभव है, कि पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोग भी न कह दें, कि हमें भी कश्मीर का हिस्सा बना दो। यह सब इसीलिए हो रहा है कि देश में पूर्ण बहुमत में भाजपा है। देश का शासन विश्व के शक्तिशाली नेता नरेन्द्र मोदी के हाथ में है।

देश में दिख रहा बदलाव
जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अब बदलाव दिख रहा है, बिना भेदभाव के मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सबको मिला है। न जाति देखा, न धर्म, हिंदू हो या मुसलमान सबने लाभ लिया। यकीन मानिए इस बार तो मुसलमान समाज का सबसे ज्यादा समर्थन भाजपा को मिलने जा रहा है। कहा कि उन्हें भी समझना चाहिए, कि नफरत व डर की राजनीति करने वाले बसपा, सपा और कांग्रेस कभी भी भला नहीं चाहेंगे। आज देश का हिंदू व मुसलमान दोनों सिर उठाकर जी रहे हैं। चुनाव बाद सपा समाप्त होगी तो कांग्रेस का हाथ लटक जाएगा। जनसभा में राजनाथ सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने और भारी मतों से जिताने की अपील की। 
 

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें