संभल में डीएम ने काटे धान : स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे, फसल बीमा के लिए किया किसानों को जागरूक

स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे, फसल बीमा के लिए किया किसानों को जागरूक
UPT | संभल में डीएम ने काटे धान

Oct 08, 2024 16:32

त्तर प्रदेश के संभल में डीएम का अनोखा रूप देखा गया। एक गांव में स्थलीय निरीक्षण करने गए डीएम ने धान के खेत में उत्तर कर फसल की कटाई की। इसके साथ उन्होंने गांव में घूमकर सफाई व्यवस्था...

Oct 08, 2024 16:32

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में डीएम का अनोखा रूप देखा गया। एक गांव में स्थलीय निरीक्षण करने गए डीएम ने धान के खेत में उत्तर कर फसल की कटाई की। इसके साथ उन्होंने गांव में घूमकर सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने फसल बीमा के लिए किसानों को जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 : कहरल से सपा ने किया उम्मीदवार का एलान, तेज प्रताप यादव को मिली अखिलेश की विरासत

गांव में पहुंचे संभल के डीएम
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ब्लॉक बहजोई के गांव बेहटा जयसिंह में किसान मुंशी, पुत्र पीतम्बर दास, के खेत पहुंचे। उन्होंने गाटा संख्या 185 में जाकर धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। 10X10X10 मीटर के क्षेत्र से फसल को निकालकर उसका अनाज क्रॉप कटिंग के मानक के अनुसार मापा गया, जिसमें 43.3 वर्ग मीटर से 20.600 किलोग्राम धान निकला। इस निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम भी मौजूद रही और डीएम ने खेत में जाकर धान की फसल की कटाई स्वयं की।


ग्रामीणों को किया जागरूक
डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग सभी जनपदों में की जाती है। इस प्रक्रिया में रैंडम आधार पर कुछ खेतों का चयन किया जाता है। इन खेतों की उत्पादकता का आकलन त्रिकोणीय आकृति में फसल काटकर किया जाता है। इससे दो प्रमुख लाभ होते हैं- पहला, जनपद की औसत उत्पादकता का निर्धारण होता है, जो यहां की कृषि स्थिति को दर्शाता है और दूसरा, इस आंकड़े को शासन को भी भेजा जाता है।

फसल बीमा योजना की दी जानकारी
उन्होंने बताया कि यदि उत्पादकता कम होती है, तो उन किसानों को लाभ दिया जाता है जिन्होंने फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है। यदि जनपद में उत्पादकता मानकों से नीचे रहती है, तो ऐसे किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत सहायता मिलती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अधिक से अधिक फसल बीमा कराएं।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर 50 कुंतल फूलों से सजेगा राम मंदिर : 27 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

ये सभी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चंदौसी धीरेन्द्र सिंह, कानूनगों भोजराज सिंह, लेखपाल सचिन मित्तल, भूलेख से जोन्टी, बीमा कंपनी से अनुज, और किसान मुंशी उदयवीर सिंह सहित आकाश अन्य लोग मौजूद थे।

Also Read

स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा, मचा हड़कंप

8 Oct 2024 05:48 PM

बिजनौर सिंघाड़े में तेजाब मिलाते पकड़ा गया युवक : स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा, मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें भीड़ ने जहरीले सिंघाड़ा बेचने वाले आरोपी को घेर रखा है... और पढ़ें