उत्तर प्रदेश में नौ विधान सभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें एक विधानसभा सीट मुरादाबाद की कुंदरकी भी है। गुरुवार को अपना भरोसा जताते हुए समाजवादी पार्टी ने चौथी बार हाजी रिजवान को उम्मीदवार बनाया है। हाजी रिजवान...
Moradabad News : कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने हाजी रिजवान को प्रत्याशी बनाया...
Oct 24, 2024 13:18
Oct 24, 2024 13:18
साल 2022 चले गए थे बसपा में
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको मनाकर फिर से उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट जिया उर रहमान बर्क के संभल से सांसद चुने जाने के बाद से खाली हो गई थी। इस सीट पर सपा, भाजपा, बसपा, आजाद समाज पार्टी और AIMIM ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां मुस्लिम सीट पर तीनों ही नेता तुर्क बिरादरी से आते हैं।
कुंदरकी विधानसभा सीट का इतिहास
- 2022 में यहां से जिया उर रहमान बर्क चुनाव जीते थे और विधायक बने थे।
- 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के मोहम्मद रिजवान जीते थे।
- 2012 के चुनाव में भी सपा के मोहम्मद रिजवान विजयी हुए थे।
- 2007 में बसपा से अकबर हुसैन कुंदरकी सीट से विजयी हुए थे।
- 2002 में सपा से मोहम्मद रिजवान चुनाव जीते थे।
- 1996 में बसपा के अकबर हुसैन ने सपा के मोहम्मद रिजवान को हराया था।
- 1993 की राम लहर में बीजेपी के चंद्र विजय सिंह चुनाव जीते थे।
क्या हैं सीट के जातिगत समीकरण
कुंदरकी सीट पर कुल मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 60 फीसदी है। मुस्लिम आबादी यहां x फैक्टर का काम करती है। ये ही मतदाता जीत-हार में अहम भूमिका निभाते हैं।
कुल मतदाता
इस सीट पर कुल मतदाताओं की बात करें तो कुंदरकी में करीब 3,91,456 मतदाता हैं, जिनमें 2,08,375 पुरुष मतदाता, 1,83,068 महिला मतदाता और 13 थर्ड जेंडर के वोटर हैं।
Also Read
24 Oct 2024 08:20 PM
उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां अपने वोटबैंक को साधने में जुट गई हैं और पढ़ें