मुरादाबाद से बड़ी खबर : लापता बच्चे का शव घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

लापता बच्चे का शव घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी
UPT | परिजनों से जानकारी करते डीआईजी मुनिराज

Jun 27, 2024 22:25

मुरादाबाद में थाना मूंढापांडे इलाके के अक्का पांडे भोजपुर में एक 11 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। वह बुधवार शाम को घर से स्विमिंग पूल पर नहाने के लिए निकला था...

Jun 27, 2024 22:25

Moradabad News : मुरादाबाद में थाना मूंढापांडे इलाके के अक्का पांडे भोजपुर में एक 11 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। वह बुधवार शाम को घर से स्विमिंग पूल पर नहाने के लिए निकला था। उसके बाद से लापता हो गया था। उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला है। उसके कपड़े खेत की मेड़ पर मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पिता की हो चुकी है डेढ़ साल पहले मौत
जानकारी के अनुसार, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव अक्का पांडे भोजपुर की है। 10 वर्षीय आयुष  गांव के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता संजू उर्फ संजय सिंह की डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आयुष की मां सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि आयुष बुधवार को शाम करीब 6 बजे घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।

खेत की मेड़ पर रखे मिले उसके कपड़े 
बच्चा जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से उसे खोजा तो गांव के बाहर करीब 200 मीटर की दूरी पर बने एक प्राइवेट स्वीमिंग पूल के पास स्थित खेत की मेड़ पर उसके कपड़े रखे मिले। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। 

गुरूवार सुबह खेत में मिला शव
रातभर बारिश की वजह से बच्चे की खोजबीन नहीं हो सकी। सुबह करीब 9 बजे गांव के लोग फिर से बच्चे को खोजने निकले तो गन्ने के जिस खेत की मेड़ पर आयुष के कपड़े रखे मिले थे। उसी गन्ने के खेत में अंदर बच्चे की लाश पड़ी मिली। बच्चे की लाश देख मौके पर भीड़ लग गई। तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में एक परिवार पर गोलीबारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे फरार

4 Jul 2024 01:04 AM

मुरादाबाद Moradabad News : पुलिस मुठभेड़ में एक परिवार पर गोलीबारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे फरार

मुरादाबाद में थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में 26 जून को महिला को अगवा करने के लिए साथियों के संग आए मुस्लिम ने विरोध करने पर महिला के परिवार पर गोलीबारी कर दी। जिसमे परिवार के तीन लोग घायल ... और पढ़ें