'बेढी पड़ाओ बच्चाव'...ऐसे लिखती हैं केंद्रीय मंत्री : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं 12वीं पास सावित्री ठाकुर, वीडियो वायरल

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं 12वीं पास सावित्री ठाकुर, वीडियो वायरल
UPT | सावित्री ठाकुर

Jun 19, 2024 14:11

हमारे देश में ऐसे जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय और राज्य की योजनाओं की जिम्मेदारी दी है जिन्हें लिखना पढ़ना तक नही आता है।

Jun 19, 2024 14:11

New Delhi : धार में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर देख की स्थिति पर बुरा लगता है। हमारे देश में ऐसे जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय और राज्य की योजनाओं की जिम्मेदारी दी है जिन्हें लिखना पढ़ना तक नही आता है। दरअसल, मोदी कैबिनेट में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनी सावित्री ठाकुर खुद के 12वीं पास बताती है। लेकिन जब वह अपने हाथ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं, जो लिखा वह भी गलत लिखा। अब उनके द्वारा लिखा गया गलत स्लोगन तेजी से वायरल हो रहा है।
  'बेढी पड़ाओ बच्चाव'...ऐसे लिखती हैं केंद्रीय मंत्री
दरअसल धार में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम था। जिसका शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा जागरूकता रथ रवाना किया और शिक्षा जागरूकता रथ पर उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखना था, लेकिन जब लिखने की बारी आई तो केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने अपने हाथ से लिखा 'बेढी पडाओ बच्चाव'। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 



खुद को बताती हैं 12वीं पास
चुनावी शपथ-पत्र के मुताबिक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर खुद को 12वीं पास बताती हैं। लेकिन शिक्षा जागरूकता रथ पर उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का स्लोगन की जगह "बेढी पडाओ बच्चाव" लिख दिया। हमारे देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय और राज्य की योजनाओं की जिम्मेदारी दी है। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

19 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें