Rajya Sabha : लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली, जल्द होगी वोटिंग की नई तारीखों की घोषणा

लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली, जल्द होगी वोटिंग की नई तारीखों की घोषणा
UPT | राज्यसभा

Jun 12, 2024 12:47

राज्यसभा सचिवालय ने अब खाली सीटों को अधिसूचित कर दिया है। जिसमें पीयूष गोयल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और विवेक ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं।

Jun 12, 2024 12:47

New Delhi : हाल ही में हुए आम चुनावों के कारण राज्यसभा में 10 साटें खाली हो गईं हैं। दरअसल, इसके सदस्य आम चुनाव जीतकर लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा सचिवालय ने अब खाली सीटों को अधिसूचित कर दिया है। जिसमें पीयूष गोयल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और विवेक ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं। असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट खाली हुई हैं। चुनाव आयोग अब राज्य सभा में इन सीटों को भरने के लिए चुनाव की नई तारीखों की घोषणा करेगा। 
  खाली सीटों पर होंने चुनाव
खाली सीटों का ब्योरा देते हुए अपनी अधिसूचना में, राज्यसभा सचिवालय ने कहा, 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 69 की उप-धारा (2) के प्रावधान के अनुसरण में, उस अधिनियम की धारा 67 ए और धारा 68 की उप-धारा (4) के साथ, निम्नलिखित लोग 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने जाने की तारीख से, यानी 4 जून, 2024 से राज्यसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।' अब राज्य परिषद में इन खाली पदों को भरने के लिए चुनाव की नई तारीखों की घोषणा करेगा।

राज्यसभा में 10 साटें खाली
राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के बाद, चुनाव आयोग अब राज्य परिषद में इन खाली पदों को भरने के लिए चुनाव की नई तारीखों की घोषणा करेगा। जिसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट शामिल हैं।
  • कामाख्या प्रसाद तासा - असम
  • सर्बानंद सोनोवाल - असम
  • मीसा भारती - बिहार
  • विवेक ठाकुर - बिहार
  • दीपेंद्र सिंह हुड्डा - हरियाणा
  • ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया - मध्य प्रदेश
  • उदयनराजे भोंसले - महाराष्ट्र
  • पीयूष गोयल - महाराष्ट्र
  • के.सी. वेणुगोपाल - राजस्थान 
  • बिप्लब कुमार देब - त्रिपुरा

Also Read

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा

5 Jul 2024 06:46 PM

नेशनल नीट यूजी परीक्षा रद्द करने के पक्ष में नहीं सरकार : सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय होगा

देशभर में मेडिकल के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट में कथित धांधली के आरोपों के बाद छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से इम्तिहान कराए जाएं। लेकिन केंद्र सरकार इसके पक्ष में नहीं है। और पढ़ें