गांधी परिवार से मिलने पहुंचे किशोरी लाल : अमेठी की जीत पर जताई खुशी, राहुल की तारीफ पर बोलीं सोनिया- 'मैं खुद शेरनी हूं'

अमेठी की जीत पर जताई खुशी, राहुल की तारीफ पर बोलीं सोनिया- 'मैं खुद शेरनी हूं'
UPT | गांधी परिवार से मिलने पहुंचे किशोरी लाल

Jun 08, 2024 21:22

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की स्मृति ईरानी को 1.6 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया है। इस जीत के बाद किशोरी लाल शनिवार को गांधी परिवार से मिलने दिल्ली पहुंचे।

Jun 08, 2024 21:22

Short Highlights
  • गांधी परिवार से मिलने पहुंचे किशोरी लाल
  • अमेठी की जीत पर जताई खुशी
  • बड़े मार्जिन से जीते किशोरी
New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन ने तगड़ा डेंट दिया है। कांग्रेस ने उस चुनाव में अमेठी की सीट भाजपा से वापस छीन ली है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की स्मृति ईरानी को 1.6 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया है। इस जीत के बाद किशोरी लाल शनिवार को गांधी परिवार से मिलने दिल्ली पहुंचे।

गांधी परिवार से मुलाकात का वीडियो जारी
किशोरी लाल शर्मा की दिल्ली में गांधी परिवार से मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें राहुल गांधी ने किशोरी लाल का उत्साहवर्धन किया है। राहुल ने किशोरी लाल से पूछा कि सांसद जी आप कैसे हैं। इसके बाद किशोरी लाल शर्मा की पत्नी ने सोनिया गांधी से कहा कि ये सब सिर्फ आपकी वजह से संभव है। तभी सोनिया ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया है।
 
राहुल गांधी की तारीफ की
किशोरी लाल शर्मा की पत्नी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए सोनिया से कहा कि आपने शेर बच्चा पैदा किया है। इस पर सोनिया ने जवाब दिया कि क्योंकि मैं शेरनी हूं। इस पर सभी हंस पड़े। इस दौरान वहां प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। पूरे गांधी परिवार के साथ किशोरी लाल और उनकी पत्नी ने जीत के सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

अमेठी में बड़े मार्जिन से जीते किशोरी
किशोरी लाल ने अमेठी में 1.6 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। स्मृति ईरानी को भी शायद इतनी बड़ी हार का अंदाजा नहीं रहा होगा। आपको बता दें कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने राहुल के सामने स्मृति को उतारा था। लेकिन वह जीत नहीं सकी थीं। लेकिन 2019 के चुनाव में स्मृति ने राहुल को 50 हजार वोटों के मार्जिन से पटखनी दे दी थी। इसके बाद कांग्रेस ने किशोरी लाल को टिकट दे दिया था।

Also Read

विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की

4 Jul 2024 11:39 PM

नेशनल Team India Victory Parade : विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की

टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का मुंबई में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। टीम के सदस्यों ने खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों का सैलाब मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक रहा। और पढ़ें