गाजियाबाद से बड़ी खबर : स्लॉटर हाउस से 57 बच्चे छुड़ाए, खून और हड्डियों के बीच कसाई का काम करवाते थे

स्लॉटर हाउस से 57 बच्चे छुड़ाए, खून और हड्डियों के बीच कसाई का काम करवाते थे
UPT | पुलिस मामले की जांच कर रही है।

May 30, 2024 01:39

आयोग के द्वारा  रेस्क्यू किए गए 57 नाबालिगों में  31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं। इन सभी से यहां पर पशु काटने का काम कराया जा रहा था। आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने बताया कि...

May 30, 2024 01:39

Ghaziabad News: गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक स्लॉटर हाउस पर बुधवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां से 57 बच्चों को रेस्क्यू किया है। इसमें 31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं। इनसे पशु काटने का काम कराया जा रहा था।

संस्था की शिकायत पर कार्रवाई
मिशन मुक्ति संस्था ने इस बारे में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जानकारी दी थी। इसके बाद आयोग की टीम चेयरमैन प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर हालात देखकर टीम दंग रह गई। चारों ओर खून और हड्डियां बिखरी पड़ी थीं। बदबू और परेशान करने वाला दृश्य था। 

नाबालिगों से कटवाए जाते थे पशु
आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने बताया कि गाजियाबाद के मसूरी इलाके में इंटरनेशनल एग्रो फूड नाम से स्लॉटर हाउस है, जिसके मालिक का नाम यासीन कुरैशी है। रेस्क्यू किए गए 57 नाबालिगों में  31 लड़कियां और 26 लड़के शामिल हैं। इन सभी से यहां पर पशु काटने का काम कराया जा रहा था। ये पता किया जा रहा है कि बच्चे कहां के रहने वाले हैं। उनकी उम्र का भी सत्यापन कराया जा रहा है। 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

4 Jul 2024 06:00 AM

नेशनल उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें