आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री से इस मामले पर चुप्पी साधने का कारण पूछा।
Swati Maliwal Case : स्मृति ईरानी बोलीं- आरोपियों के साथ घूम रहे हैं केजरीवाल, कहां है उनकी वफादारी?
May 23, 2024 14:18
May 23, 2024 14:18
चुप्पी साधने का कारण बताएं केजरीवाल
दिल्ली में गुरुवार को पार्टी की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा कि जब स्वाति मालीवाल पर हमला हुआ तो उनके आवास पर कौन मौजूद था। स्मृति ईरानी ने कहा- 'यह तथ्य कि अरविंद केजरीवाल एक हमलावर (आरोपी बिभव कुमार) के साथ प्रचार पर जाते हैं, यह आपके लिए एक संकेत है कि उनकी वफादारी कहां है। हमलावर के साथ अरविंद केजरीवाल की संगति में, क्या आप ईमानदारी से उनसे किसी के साथ न्याय करने की उम्मीद कर सकते हैं? स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि सवाल यह है कि जब उनके घर में एक महिला के साथ मारपीट हो रही थी, तब कौन मौजूद था? अरविंद केजरीवाल ने क्या किया?... AAP न केवल भ्रष्ट है, बल्कि उसकी महिला कार्यकर्ता भी अपने ही मुख्यमंत्री के घर में सुरक्षित नहीं हैं।'
घटना के बारे में अरविंद केजरीवाल की क्या भूमिका थी
उन्होंने कहा कि ऐसे में केजरीवाल देश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कैसे बात कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि किसी को भी जांच में दखल नहीं करना चाहिए लेकिन जिस वक्त हमला हुआ तब दिल्ली के सीएम के आवास पर कौन-कौन मौजूद था और इसमें अरविंद केजरीवाल की क्या भूमिका थी।
Also Read
8 Jul 2024 06:00 AM
Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें