अमरनाथ यात्रा 2024 : श्रद्धा और सुरक्षा के बीच शुरू हुई पवित्र तीर्थयात्रा, करीब 4,600 तीर्थयात्री करेंगे दर्शन

श्रद्धा और सुरक्षा के बीच शुरू हुई पवित्र तीर्थयात्रा, करीब 4,600 तीर्थयात्री करेंगे दर्शन
UPT | अमरनाथ यात्रा

Jun 29, 2024 14:38

52 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमरनाथ गुफा में बर्फ के शिवलिंग के दर्शन हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण...

Jun 29, 2024 14:38

Short Highlights
  • दर्शन के लिए वार्षिक यात्रा शनिवार, 29 जून से आरंभ हो गई है
  • हर साल हजारों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करके इस पवित्र स्थल तक पहुंचते हैं
  • 4,600 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ है
New Delhi News : हिमालय की गोद में स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए वार्षिक यात्रा शनिवार, 29 जून से आरंभ हो गई है। जो कि 19 अगस्त को समाप्त होगी। इस 52 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमरनाथ गुफा में बर्फ के शिवलिंग के दर्शन हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हर साल हजारों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करके इस पवित्र स्थल तक पहुंचते हैं।

4600 यात्रियों का जत्था रवाना
ऐसे में यात्रा के पहले दिन, बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से लगभग 4,600 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। यह यात्रा दो मार्गों से होकर गुजरेगी - अनंतनाग से 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक मार्ग और गांदरबल से 14 किलोमीटर का अपेक्षाकृत छोटा, लेकिन चुनौतीपूर्ण मार्ग है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा, बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।

9 हजार यात्रियों के विश्राम का प्रबंध
गांदरबल के बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। यहां रोजाना 9 हजार लोग ठहर सकते हैं। दोनों यात्रा मार्गों पर 260 टॉयलेट, 120 वॉशरूम, हर 100 मीटर पर मोबाइल यूरिन पॉइंट हैं, ताकि यात्री आराम से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। बालटाल से 2 किलोमीटर पर दोमेल कैंप स्थित है, जबकि आगे 5 किलोमीटर पर बरारी मार्ग है। इसके अलावा, 4 किलोमीटर की दूरी पर संगम है और 3 किलोमीटर पर गुफा स्थित है। बालटाल से 4 किलोमीटर तक रोड की चौड़ाई 20 फीट होती है, जबकि बाद में यह 12 फीट रह जाती है। इन रूटों पर DRDO द्वारा चलाई जाने वाली 100-100 बेड की अस्पताल उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर 125 लंगर भी लगाए गए हैं और 6,000 वॉलंटियर यात्रियों की सहायता के लिए तैनात हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उधमपुर से बनिहाल तक नेशनल हाइवे पर 10 CCTV पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इन रास्तों पर पूरी तरह से निगरानी की जा रही है। 

पहलगाम मार्ग की दूरी 48 किलोमीटर
बता दें कि पहलगाम रूट की दूरी 48 किलोमीटर है। यह रास्ता आसान होने के साथ ही पहुंचने में 3 दिन लगता है। इसमें सिर्फ 3 किलोमीटर की एक चढ़ाई है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है, जो कैंप से 16 किलोमीटर दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है और 3 किलोमीटर चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पर पहुंचती है। इसके बाद, यात्री पैदल चलकर शाम तक शेषनाग पहुंचते हैं, जो लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर है। अगले दिन, शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं, जो 14 किलोमीटर दूर है। पंचतरणी से गुफा केवल 6 किलोमीटर दूर है।

जबकि, बालटाल रूट में सिर्फ 14 किलोमीटर की चढ़ाई होती है, जो कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मुफीद है। इस रास्ते पर चढ़ाई की दिक्कत हो सकती है, क्योंकि यह अचानक खड़ी चढ़ाई है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ होते हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर, पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। यात्रा मार्गों पर 635 अर्धसैनिक कंपनियां तैनात हैं, साथ ही विशेष टीमें भी मौजूद हैं। 231 गाड़ियों में सवार होकर जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से CRPF की थ्री लेयर सुरक्षा के बीच यह जत्था रवाना हुआ था। गांदरबल और पहलगाम रूट पर हाई सिक्योरिटी पॉइंट्स पर पुलिस, SDRF, NDRF, BSF और CRPF की टीमें तैनात हैं। 

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

नेशनल ‌Breaking News : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को हुई भगदड़ ने 121 परिवारों को तहस-नहस कर दिया है। इस हादसे के मुख्‍य आरोपी और भोले बाबा का सेवादार देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें