बिजनौर में गन्ना समिति के चुनाव में विवाद : गालीगलौज के बाद चले लाठी डंडे और पत्थर, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

 गालीगलौज के बाद चले लाठी डंडे और पत्थर, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
UPT | बिजनौर में गन्ना समिति के चुनाव में विवाद :

Oct 16, 2024 23:34

बिजनौर में सहकारी गन्ना समिति संचालक पद के चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें जमकर लाठी डंडे और गोलियां चलीं। इस घटना में गन्ना समिति के प्रत्याशी...

Oct 16, 2024 23:34

Bijnor News : बिजनौर में सहकारी गन्ना समिति संचालक पद के चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें जमकर लाठी डंडे और गोलियां चलीं। इस घटना में गन्ना समिति के प्रत्याशी सुधीर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को समीपुर अस्पताल से बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। घटना वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पहले कहासुनी फिर चली गोलियां
सहकारी गन्ना विकास समिति के पहले ही पांच सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि बाकी छह संचालकों के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को हुआ। चंदोक क्षेत्र के प्रत्याशी सुधीर और संदीप के समर्थकों के बीच मतदान केंद्र के बाहर किसी मुद्दे पर कहासुनी हुई। इसके बाद  विवाद बढ़ गया। देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में चंदोक निवासी सुधीर, ब्रजकुमार, सूरतपाल, लोकेंद्र सिंह और वीरपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को समीपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधीर, ब्रजकुमार, और सूरतपाल को बिजनौर रेफर कर दिया।



कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
घटना के बाद गन्ना समिति परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह और सीओ देश दीपक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर गन्ना समिति से सटे कॉलोनी के रास्ते को भी बंद कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच गन्ना समिति में मतदान जारी रहा।

वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान हुई हिंसा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और भागदौड़ को देखा जा सकता है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे को और भी गंभीर बना दिया है, और अब प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

न्याय की देवी का नया स्वरूप, मूर्ति में आंखों से पट्टी हटी, हाथ में तलवार की जगह संविधान

16 Oct 2024 08:55 PM

नेशनल तो अब कानून 'अंधा' नहीं : न्याय की देवी का नया स्वरूप, मूर्ति में आंखों से पट्टी हटी, हाथ में तलवार की जगह संविधान

ये सब कवायद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की है। उनके निर्देशों पर न्याय की देवी में बदलाव कर दिया गया है। ऐसी ही स्टैच्यू सुप्रीम कोर्ट में जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ऐसी और मूर्तियां लगाई जाएंगी या नहीं। और पढ़ें