Lok Sabha Election 2024 : भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने किया नामांकन, राज्यसभा सांसद और पार्टी विधायक साथ में रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने किया नामांकन, राज्यसभा सांसद और पार्टी विधायक साथ में रहे मौजूद
UPT | भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने नामांकन किया।

Apr 04, 2024 13:43

मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने गुरुवार को नामांकन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव साथ रहे। राज्यसभा सांसद और पार्टी विधायक भी साथ में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद हेमा मालिनी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

Apr 04, 2024 13:43

Mathura News : मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने गुरुवार को नामांकन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव साथ रहे। राज्यसभा सांसद और पार्टी विधायक भी साथ में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद हेमा मालिनी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार यहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। नामांकन से पूर्व सांसद एवं तीसरी बार मथुरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हेमा मालिनी ने पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया।

हमारे साथ है भगवान कृष्ण का आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, उन्हें तीसरी बार जनता की सेवा का अवसर मिला है, इससे वे काफी उत्साहित हैं। इस बार जनहित में कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी और जो अधूरे काम रह गए हैं उनको पूरा कियाा जाएगा। हेमा मालिनी ने कहा कि भगवान कृष्ण का आशीर्वाद हमारे साथ है। सीएम योगी आदित्यनाथ यहां की जनता के लिए पूरी मदद मुहैया कराएंगे।

सुरजेवाला के बयान पर फर्क नहीं पड़ता  
हेमा मालिनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का सहजता के साथ जवाब दिया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वे यहां नामांकन करने आई हैं। कौन, क्या कह रहा, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यमुना की सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी
भारतीय जनता पार्टी की सांसद और मथुरा से तीसरी बार उम्मीदवार हेमा मालिनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले बुधवार को यहां यमुना नदी के तट पर विश्राम घाट पर प्रार्थना की थी। प्रार्थना के बाद फिल्म अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी कि यमुना की सफाई हो।

ये भी पढ़ें:-वृंदावन पहुंची हेमा मालिनी : मंदिरों में किए दर्शन, लोकसभा चुनावों में 400 पार का मांगा आशीर्वाद

जनता के साथ लगातार संपर्क में भी रहीं
हेमा मालिनी मथुरा से दो बार (2014 और 2019) सांसद रह चुकी हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने पिछले दो लोकसभा चुनावों में प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी शिकस्त दी है। हेमा मालिनी ने केवल सक्रिय सांसद हैं बल्कि अपने दोनों कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के साथ लगातार संपर्क में भी रहीं।

विनोद खन्ना के लिए किया था प्रचार 
हेमा मालिनी आधिकारिक तौर पर भाजपा में फरवरी 2004 में शामिल हुई थीं। इससे पहले उन्होंने 1999 में पंजाब के गुरदासपुर में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के लिए प्रचार किया था। उन्होंने भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ . एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा मनोनीत होने पर उच्च सदन - राज्यसभा में सांसद के रूप में 2003 से 2009 तक कार्य किया। हेमा मालिनी को मार्च 2010 में BJP का महासचिव बनाया गया और फरवरी 2011 में पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने उनकी सिफारिश की। लोकसभा के लिए 2014 के आम चुनावों में हेमा मालिनी ने मथुरा के मौजूदा सांसद जयंत चौधरी (RLD) को 3,30,743 वोटों से हराया था।
ये भी पढ़ें:-रेलवे ओवर ब्रिज का किया वर्चुअल उद्घाटन, जानिए चुनाव लड़ने की बात पर क्या दिया जवाब

Also Read

इंस्टाग्राम के क्विट मोड फीचर से मिलेंगे कई फायदे, जानिए कैसे करेगा ये काम

8 Jul 2024 01:53 PM

नेशनल Instagram App : इंस्टाग्राम के क्विट मोड फीचर से मिलेंगे कई फायदे, जानिए कैसे करेगा ये काम

इंस्टाग्राम के नए क्विट मोड फीचर से यूजर्स को प्लेटफ़ॉर्म से ब्रेक लेने में मदद मिलेगी। यह फीचर खासकर मानसिक स्वास्थ्य और वेलबीन्ग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है... और पढ़ें