यूपी उपचुनाव पर कल दिल्ली में मंथन : योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष समेत पहुंचेंगे कई दिग्गज, रालोद को मिलेगी कौन-सी सीट?

योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष समेत पहुंचेंगे कई दिग्गज, रालोद को मिलेगी कौन-सी सीट?
UPT | यूपी उपचुनाव पर कल दिल्ली में मंथन

Oct 12, 2024 16:35

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा कल यानी रविवार को इस पर मंथन करेगी। दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश के नेता बैठक करेंगे और नामों पर विचार किया जाएगा।

Oct 12, 2024 16:35

Short Highlights
  • यूपी उपचुनाव पर कल दिल्ली में मंथन
  • रालोद को भी मिलेगी सीट
  • योगी, केशव और ब्रजेश रहेंगे मौजूद
New Delhi : उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित भी कर दिए हैं। बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं भाजपा कल यानी रविवार को इस पर मंथन करेगी। दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश के नेता बैठक करेंगे और नामों पर विचार किया जाएगा।

योगी, केशव और ब्रजेश रहेंगे मौजूद
दिल्ली में भाजपा कोर ग्रुप की जो बैठक होनी है, उसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ संगठन के कई मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया जाएगा।



रालोद को भी मिलेगी सीट
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में पार्टी अपने सहयोगी दल रालोद को भी साथ रखेगी। माना जा रहा है कि पार्टी मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट को रालोद को दे सकती है। जबकि बची हुई 9 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी यूपी में अपनी कई सीटें गंवा चुकी है। अब उसका पूरा फोकस उपचुनाव पर है।

हर सीट पर कई दावेदार
राजनीति में एक बात तो तय मानी जाती है कि यहां हर टिकट पर कई दावेदार होते हैं। यूपी उपचुनाव भी इससे अछूता नहीं है। इसीलिए भाजपा ने हर सीट के लिए 3 से 5 नामों का पैनल तैयार कर लिया है। इन्हीं नामों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल दिल्ली पहुंचेंगे और फिर अंतिम नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद ट्रेनों में सीटों की किल्लत : लखनऊ से दिल्ली-मुंबई लौटने वालों के लिए वेटिंग का संकट

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर : विजयदशमी से शास्त्र सम्मत प्रसादम होगा उपलब्ध, अमूल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Also Read

पीएम मोदी ने अयोध्या की रामलीला को सराहा, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

12 Oct 2024 06:57 PM

लखनऊ यूपी@7 : पीएम मोदी ने अयोध्या की रामलीला को सराहा, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध रामलीला को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं, अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) जाने से उन्हें रोके जाने पर एक बार फिर सवाल उठाए, वहीं महाकुंभ से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में बड़ा विवाद खड़ा... और पढ़ें