महिला दिवस विशेष : इतिहास में गोल्ड मेडलिस्ट, महिलाओं को एकजुट करने में माहिर... कौन हैं दर्शना सिंह?

इतिहास में गोल्ड मेडलिस्ट, महिलाओं को एकजुट करने में माहिर... कौन हैं दर्शना सिंह?
UPT | महिलाओं को एकजुट करने में माहिर हैं दर्शना सिंह

Mar 08, 2024 16:38

राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता हैं। वह इतिहास में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। दर्शना सिंह की महिलाओं और आदिवासी समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Mar 08, 2024 16:38

Short Highlights
  • राज्यसभा की सदस्य हैं दर्शना सिंह
  • संसद में मुखर होकर रखती हैं क्षेत्र की आवाज
  • क्षेत्र के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर लिया भाग
New Delhi : भाजपा की नेता दर्शना सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दर्शना सिंह का पढ़ाई में काफी रुझान था। दर्शना सिंह इतिहास विषय में एमए कर गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता की भी पढ़ाई की है। अपने शुरुआती दिनों में दर्शना सिंह ने आकाशवाणी और दूरदर्शन में भी काम किया है।

क्षेत्र के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर लिया भाग
दर्शना सिंह ने चंदौली के नौगढ़ जंगलों में स्थित जमसोती के आश्रम पद्धति में अपनी सांसद निधि से भवन का निर्माण शुरू करवाया है। दर्शना सिंह महिलाओं के बीच बेहद अच्छी पकड़ रखती हैं। वह अक्सर जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनती रहती हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में सिकरी गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था। अगले साल उन्होंने कल्याणपुर को गोद लेने का भी एलान किया है।

महिलाओं-दिव्यांगों के बीच प्रसिद्ध
सांसद दर्शना सिंह महिलाओं और दिव्यांगजनों के बीच अक्सर उनकी जरूरत के समय मौजूद रहती हैं। वह महिलाओं को एकजुट करने में माहिर मानी जाती हैं। दर्शना महिला आदिवासियों के बीच समरसता भोज में शामिल होकर उनका हाल लेती रहती हैं। दर्शना सिंह ने दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण का वितरण कर उन्हें सहयोग प्रदान किया था।

संसद में मुखर होकर रखती हैं क्षेत्र की आवाज
दर्शना सिंह संसद में अपनी बात मुखर तरीके के रखने के लिए जानी जाती हैं। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति 98 फीसदी रही है। उन्होंने चंदौली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संसद में मांग उठाई। वह इसके पहले रेल मंत्री से भी मिलकर पत्र भी सौंप चुकी हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर भी जागरुकता फैलाने में अहम योगदान निभाया।

2008 में की राजनीतिक जीवन की शुरुआत
दर्शना सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की। इसके बाद वह 2011 में चंदौली में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं। अपने काम और संगठने में मजबूत पकड़ के दम पर वह पहले महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और फिर 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रही हैं।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें