विरासत टैक्स टिप्पणी: सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-उनका घोषणा पत्र इसी बात का संकेत दे रहा

सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-उनका घोषणा पत्र इसी बात का संकेत दे रहा
UPT | मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ

Apr 25, 2024 12:53

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ ने कहा-देश और आम जनता के प्रति कांग्रेस की मानसिकता उजागर हो गई है। उनका घोषणा पत्र इसी बात का संकेत दे रहा है। 

Apr 25, 2024 12:53

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा की 'विरासत कर' टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला। सीएम योगी ने दशकों तक कांग्रेस सरकार के शासनकाल में चुन-चुनकर लाभ देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडिया गुट देश को आतंकवाद और तुष्टीकरण की राजनीति के दौर में वापस ले जाना चाहते हैं।

कांग्रेस ने 60-65 साल तक देश के संसाधनों को लूटा
योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कहा, आम जनता के प्रति कांग्रेस की मानसिकता क्या है यह UPA सरकार के दौरान और कल फिर उजागर हुआ है। सीएम योगी ने कहा-केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम 2012-2014 में इसकी वकालत करते थे। कांग्रेस ने 60-65 साल तक देश के संसाधनों को लूटा। अब उनकी नजर जनता की संपत्ति पर है। शरणार्थियों की आमद के पीछे उनकी वोट बैंक की राजनीति है। वे लोगों का पैसा लेंगे और शरणार्थियों को दे देंगे। सैम पित्रोदा ने कांग्रेस की मंशा का खुलासा कर दिया है। यह सौभाग्य था कि कांग्रेस 2014 में सत्ता में वापस नहीं आई, अन्यथा उन्होंने तब ऐसा किया होता।”
  वहीं, कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मुसलमानों की सभी जातियों और समुदायों को ओबीसी सूची में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नाथ ने कहा- कांग्रेस का वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के इस्लामीकरण और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की कुत्सित कुचेष्टा का एक हिस्सा है। कांग्रेस ने उस समय भी ये प्रयास किए थे, चाहे जस्टिस वर्मा कमेटी की रिपोर्ट हो या सच्चर कमेटी की रिपोर्ट हो-ये सभी प्रयास कांग्रेस द्वारा किए गए थे एससी, एसटी के इन मुद्दों पर पीएम मोदी ने देश का ध्यान खींचा है।

इनकी मंशा देश के प्रति अच्छी नहीं है  
 सीएम योगी ने कहा,आपने कल कांग्रेस की कर्नाटक की गवर्नमेंट के उसको देखा है जिसमें उन्होंने कहा कि साहब हम मुसलमानों को 32 फीसद आरक्षण देंगे। यह चीजें क्या है यह सच उजागर होने हो रहा है और कांग्रेस के कुछ सांसद भी सेम पत्रोदा की बातों का समर्थन कर रहे हैं जो सांसद पद के प्रत्याशी हैं वे लोग समर्थन कर रहे हैं। यह चीजें दिखाती हैं कि इनकी मंशा देश के प्रति अच्छी नहीं है। 

आम जनमानस को सतर्क रहना होगा
सीएम योगी ने कहा,ये लोग अनसूचित जाति जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों को मिले हुए संवैधानिक अधिकारों से लोग वंचित करना चाहते हैं। उनके अधिकारों को जबरन ये लोग लूटना चाहते हैं और विरासत टैक्स के आधार पर पूरे देश को तबाह करना चाहते हैं तो इन दोनों के प्रति देश को सतर्क रहना होगा। आम जनमानस को सतर्क रहना होगा और कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों के मंसूबों को पूरी तरह खारिज करने के लिए लोकतांत्रिक अधिकार का अपना सही उपयोग करना होगा।

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें