खराब मौसम की वजह से प्रदेश के नौ जिलों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को तत्काल मुआवजा देने का आदेश दिया है।
Lucknow News : सीएम योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को जारी किए 23 करोड़
![सीएम योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को जारी किए 23 करोड़](https://image.uttarpradeshtimes.com/yogi-government-48225.jpg)
Mar 05, 2024 13:46
Mar 05, 2024 13:46
- सीएम योगी के निर्देश पर जालौन, ललितपुर, महोबा, सहारनपुर, बांदा, बस्ती, झांसी, शामली और चित्रकूट के लिए जारी किया गया मुआवजा
- जालौन के लिए जारी हुए सर्वाधिक 5 करोड़ रुपये तो चित्रकूट को दिए एक करोड़
- प्रदेश के अन्य जिलों का सर्वे भी लगभग पूरा, चल रही किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया
फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट देखते ही सीएम योगी ने स्वीकृत की धनराशि
प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में स्थलीय आकलन के लिए भेजा गया था। इस पर प्रदेश के नौ जिलों से अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों की रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी थी। इस रिपोर्ट को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में उन्होंने नौ जिलों के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि जालौन के लिए सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं ललितपुर, महोबा, सहारनपुर के लिए 3-3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बांदा, बस्ती, झांसी और शामली के लिए दो-दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चित्रकूट के लिए 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
खराब मौसम से नौ जिलों में सबसे ज्यादा फसलों को हुआ नुकसान
राहत आयुक्त ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्रदेश के नौ जिलों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को तत्काल मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि बाढ़, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित अन्नदाताओं को ही मुआवजा दिया जाता है।
Also Read
![एक ही केबल से चार्ज होंगे लैपटॉप, फ़ोन और टेबलेट, भारत में मोबाइल चार्जर को लेकर आ रहा है नया नियम एक ही केबल से चार्ज होंगे लैपटॉप, फ़ोन और टेबलेट, भारत में मोबाइल चार्जर को लेकर आ रहा है नया नियम](https://image.uttarpradeshtimes.com/jyoti-mishra-76-64036.jpg)
5 Jul 2024 12:37 PM
यूरोपियन यूनियन ने चार्जिंग को लेकर एक स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। यूरोपीय यूनियन की तरह ही भारत में भी एक चार्जर का नियम लागू किया जा सकता है... और पढ़ें