लोकसभा चुनाव से पहले सरगर्मी तेज : कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में होगा गठबंधन, ये है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में होगा गठबंधन, ये है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
UPT | कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में होगा गठबंधन

Feb 22, 2024 14:08

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती दिख रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला लगभग किया जा चुका है।

Feb 22, 2024 14:08

Short Highlights
  • आम आदमी पार्टी दिल्ली में गठबंधन को तैयार
  • कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है AAP
  • दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा का है कब्जा
New Delhi : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के आधिकारिक एलान के बाद अब दिल्ली में भी सहमति बनती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इंडिया ब्लॉक का बिखरा हुआ कुनबा धीरे-धीरे एकजुट होने लगा है।

दिल्ली में कांग्रेस को मिलेगी कितनी सीटें?
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकाल लिया है। दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं, इसमें से 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने खुद लड़ने का फैसला किया है, जबकि 3 सीटें कांग्रेस को दी जाएंगी। हरियाणा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को 1 और गुजरात मे 2 सीटें देने का फैसला किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

केजरीवाल ने दिए थे गठबंधन के संकेत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते रोज ही कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि 'इसमें काफी देर हो चुकी है। यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। देखते हैं कि एक-दो दिन में क्या होता है।' जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। जबकि बची हुई तीन सीटें उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली कांग्रेस को दी जा सकती है।

पहले एक सीट देना चाहती थी AAP
आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली की 7 सीटों में से 1 सीट कांग्रेस को देने का फैसला किया था। AAP की तरफ से यह कहा गया था कि मेरिट के आधार पर कांग्रेस का एक भी लोकसभा सीट पर दावा नहीं बनता। आपको बता दें कि दिल्ली में अभी लोकसभा की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

उत्तर भारत के मुकाबले दूसरे हिस्से में बुरी स्थिति
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक को लगे तमाम झटकों के बाद अब उत्तर भारत से बेहतर संकेत मिलने लगे हैं। लेकिन दक्षिण में विपक्षी गठबंधन के हालात बुरे हैं। जानकारी के मुताबिक केरल में लेफ्ट पार्टियां भी कांग्रेस से दूरी बनाने के मूड में हैं। उधर पश्चिम बंगाल में ममता ने पहले ही अकेले लड़ने का एलान कर दिया है।

Also Read

विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की

4 Jul 2024 11:39 PM

नेशनल Team India Victory Parade : विराट बोले-रोहित को इतना भावुक कभी नहीं देखा, कप्तान ने कहा-यह ट्रॉफी पूरे देश की

टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का मुंबई में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। टीम के सदस्यों ने खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों का सैलाब मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक रहा। और पढ़ें